Friday, March 29, 2024
Advertisement

श्रीलंका ने पश्चिमी तटीय शहर चिलॉ में सांप्रदायिक तनाव, झड़पों के बाद लगाया कर्फ्यू

कैथोलिक बहुल इस क्षेत्र में शनिवार से कैथोलिक और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव में वृद्धि हुई। इसे ईस्टर संडे के मौके पर गिरिजाघरों और होटलों पर हुए हमलों में 250 लोगों की मौत का परिणाम माना जा रहा है। 

PTI Reported by: PTI
Published on: May 12, 2019 16:36 IST
sri lanka blast- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

कोलंबोश्रीलंका पुलिस ने रविवार को देश के पश्चिमी तटीय शहर चिलॉ में भीड़ द्वारा एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर हमला किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर यह कर्फ्यू सोमवार सुबह छह बजे तक लगा रहेगा। स्थिति पर नियंत्रण के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

कैथोलिक बहुल इस क्षेत्र में शनिवार से कैथोलिक और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव में वृद्धि हुई। इसे ईस्टर संडे के मौके पर गिरिजाघरों और होटलों पर हुए हमलों में 250 लोगों की मौत का परिणाम माना जा रहा है। यहां के निवासियों ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच यहां शनिवार से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। 

इस महीने की शुरुआत में नेगोम्बो में मुस्लिम और ईसाइयों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गये। यहीं पर सेंट सेबेस्टियन चर्च भी है जिस पर ईस्टर के दिन हमला हुई था। इस झड़प के बाद कार्डिनल मैल्कम रंजीत ने ईसाइयों और अन्य समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement