Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

चीन ने अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियार बिक्री का कड़ा विरोध किया

चीन ने शुक्रवार को अमेरिका द्वारा ताइवान को 1.4 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री पर कड़ा विरोध जताया और मांग की कि सौदा रद्द किया जाए।

Bhasha Bhasha
Published on: June 30, 2017 23:35 IST
Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

बीजिंग: चीन ने शुक्रवार को अमेरिका द्वारा ताइवान को 1.4 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री पर कड़ा विरोध जताया और मांग की कि सौदा रद्द किया जाए। चीन ने कहा कि ताइवान उसका अभिन्न हिस्सा है और सौदा चीन-अमेरिका रिश्तों को नुकसान पहुंचाएगा।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि बीजिंग ने अमेरिका से उसकी ‘एक चीन’ सिद्धांत की प्रभावशाली प्रतिबद्धता का सम्मान करने और ताइवान के साथ किसी भी तरह के हथियारों के सौदे को रोकने का अनुरोध किया ताकि द्विपक्षीय संबंधों को और क्षति पहुंचने से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है और अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियार बेचना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement