Friday, April 26, 2024
Advertisement

इंडोनेशिया में इमारत गिरने से 6 किशोरों समेत 7 की मौत

इंडोनेशिया में आज एक इमारत पड़ोस के कला केंद्र पर गिरने से छह किशोरों समेत सात लोगों की मौत हो गई। यह किशोर डांस और संगीत के एक कार्यक्रम का अभ्यास कर रहे थे।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: April 16, 2018 17:22 IST
 building collapse in Indonesia 7 die including 6...- India TV Hindi
 building collapse in Indonesia 7 die including 6 teenagers  

बांडुंग: इंडोनेशिया में आज एक इमारत पड़ोस के कला केंद्र पर गिरने से छह किशोरों समेत सात लोगों की मौत हो गई। यह किशोर डांस और संगीत के एक कार्यक्रम का अभ्यास कर रहे थे। यह घटना जकार्ता से करीब 220 किलोमीटर दूर साइरेबॉन में घटित हुई है। (पाकिस्तान में पहली बार खुला ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए स्कूल )

साइरेबॉन में एक गोदाम की दीवार पड़ोस के स्थानीय कला केंद्र पर गिर गयी जहां जूनियर हाई स्कूल के बच्चे एक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि इमारत के गिरने से सात लोगों की मौत हुई है , जिनमें 13 से 15 साल के छह लड़के और केंद्र का 48 वर्षीय प्रबंधक शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 13 वर्षीय दो लड़कियां जख्मी भी हुई हैं , जिनमें से एक की हालत नाजुक है। पुलिस इमारत के ढहने के कारणों का पता लगा रही है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement