Friday, March 29, 2024
Advertisement

पश्चिम बंगाल में फिर हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बदमाशों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के एक पचास वर्षीय कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर उनकी हत्या करने की घटना सामने आई है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 18, 2019 17:14 IST
पश्चिम बंगाल में फिर...- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में फिर हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बदमाशों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के एक पचास वर्षीय कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर उनकी हत्या करने की घटना सामने आई है। लाभपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "दलू शेख (50) की शनिवार रात को बम से घायल होने की वजह से मौत हो गई।"

उन्होंने आगे बताया, "व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता था। आगे की जांच के बाद ही मौैत के पीछे कारणों का पता चल पाएगा।" अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेख की हत्या करने वाले बदमाश तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे और उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग उनकी पार्टी के कार्यकतार्ओं को बार-बार निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं चल सकता 

और आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement