Thursday, April 25, 2024
Advertisement

थाईलैंड में राजा भूमिबोल को अंतिम विदाई देने के दौरान लोगों ने शोक जताया

थाईलैंड में सात दशक तक शासन करने वाले राजा भूमिबोल अदुल्यादेज को अंतिम विदाई देने के लिए काले कपड़े पहने हुए शोक संतप्त लोग बैंकॉक के ऐतिहासिक क्वार्टर पर जुटे।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: October 26, 2017 11:14 IST
Bhumibol Adulyadej funeral crowds gather to farewell father...- India TV Hindi
Bhumibol Adulyadej funeral crowds gather to farewell father of the nation

बैंकॉक: थाईलैंड में सात दशक तक शासन करने वाले राजा भूमिबोल अदुल्यादेज को अंतिम विदाई देने के लिए काले कपड़े पहने हुए शोक संतप्त लोग बैंकॉक के ऐतिहासिक क्वार्टर पर जुटे। राजा भूमिबोल का निधन गत वर्ष हुआ था और वहां एक साल का शोक मनाया गया। भूमिबोल के बेटे और उनके उाराधिकारी राजा महा वजीरालोंगकोर्न भव्य स्वर्ण पवेलियन में रात 10 बजे चिता को मुखाग्नि देंगे। (दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने दी जिनपिंग को बधाई)

अंत्येष्टि में थाईलैंड की सत्ता की नामी गिरामी हस्तियां, शाही लोग, जनरल और प्रतिष्ठानों के जाने माने लोग शामिल होंगे। साथ ही कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। नौ करोड़ डॉलर की भव्य अंत्येष्टि में जनता को अपने राजा को भावुक विदाई देने का मौका दिया जाएगा।

भूमिबोल वर्ष 1950 में थाईलैंड के राजा बने और गत वर्ष अक्तूबर में 88 वर्ष की उम्र में निधन के पहले तक उन्होंने दशकों तक देश पर शासन किया। अंत्येष्टि से पहले शोकाकुल जुलूस, रंगबिरंगी झाांकी निकाली जाएगी और बौद्ध रीति रिवाजों से चक्री राजवंश के राजा को सम्मान दिया जाएगा।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement