Thursday, March 28, 2024
Advertisement

दुबई: धर्म की शिक्षा देता था बांग्लादेशी टीचर, भारतीय छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप

संयुक्त अरब अमीरात में 40 साल के एक बांग्लादेशी शिक्षक की ओर से 15 साल की एक भारतीय लड़की से कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 30, 2018 19:55 IST
Bangladeshi teacher molests Indian girl in UAE | PTI Representational- India TV Hindi
Bangladeshi teacher molests Indian girl in UAE | PTI Representational

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 40 साल के एक बांग्लादेशी शिक्षक की ओर से 15 साल की एक भारतीय लड़की से कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शिक्षक छात्रा को कुरान पढ़ाता था। स्कूली छात्रा ने बताया कि दुबई के अल-मुरक्कबात में आरोपी टीचर उसे पिछले 3 महीने से हफ्ते में 4 बार कुरान की आयतें पढ़ाता था। इसी दौरान उसने कई बार छेड़खानी की। आरोपी टीचर ने लड़की को अनुचित तरीके से छूने की बात कबूल की है लेकिन छेड़खानी के आरोपों को नकारा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई की एक अदालत में कुरान शिक्षक को छेड़खानी के मामले में आरोपित किया गया है। बहरहाल, उसने अदालत में इस आरोप को नकारा है। अभियोजन पक्ष के दस्तावेजों के मुताबिक, आरोपी ने पिछले महीने 5 बार लड़की से कथित छेड़खानी की। सरकारी वकीलों ने छेड़खानी के आरोप में कुरान शिक्षक को अदालत के हवाले किया और कानून के मुताबिक सख्त सजा दिए जाने की सिफारिश की। लड़की ने कहा, ‘मैं डर गई थी और उससे दूर हो गई थी। फिर उसने कहा कि वह दुखी है। उसने अनुरोध किया कि मैं इस बारे में किसी से कुछ न कहूं।’

शिकायतकर्ता ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया और खुलासा किया कि 5 अलग-अलग मौकों पर उसके ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने एक ही तरह का बर्ताव किया। पुलिस पूछताछ और लोक अभियोजन की जांच के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर इल्जाम कबूल किया। उसने लड़की को अनुचित तरीके से छूने की बात कबूली। आरोपी शिक्षक को हिरासत में रखा गया है। अदालत 12 अगस्त को फैसला सुना सकती है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement