Saturday, April 20, 2024
Advertisement

रोहिंग्या लोगों के साथ हिंसा मामले में आंग सान सू ची ने ‘पारदर्शिता’ का वादा किया

सू ची को एक समय विश्व भर में मानवाधिकार की मुखर आवाज के रूप में पहचाना जाता था

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: October 08, 2018 20:11 IST
Aung san suu kyi statement on Rohingya's- India TV Hindi
Aung san suu kyi statement on Rohingya's

टोक्यो। म्यामांर की नेता आंग सान सू ची ने टोक्यो में होने वाले क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन से पहले देश में विदेशी निवेश का आग्रह करते हुए रोहिंग्या संकट से निबटने के प्रयासों में ज्यादा पारदर्शिता बरतने का वादा किया। सू ची को एक समय विश्व भर में मानवाधिकार की मुखर आवाज के रूप में पहचाना जाता था। लेकिन अपने ही देश में रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के खिलाफ सेना की हिंसा पर चुप्पी के बाद वह लोगों की निगाह से गिरी हैं। 

जापानी कारोबारियों के समक्ष दिए गए भाषण में सू ची ने कहा वह ये यह मानने के लिए तैयार हैं कि उनके सामने चुनौतियां हैं। खासतौर पर रखाइन के संबंध में और शांति के मोर्चे पे संघर्षों को लेकर चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि वे इसे अपने दोस्तों से नहीं छुपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम है कि विदेशी निवेश के लिए उनके देश में शांति और स्थिरता अनिवार्य है। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement