Friday, March 29, 2024
Advertisement

रोहिंग्या मामला: सू की ने कहा नहीं डरते आलोचनाओं से, रोहिंग्या आतंकी हमले में शामिल हैं

पिछले कुछ समय से चल रहे रोहिंग्या मुस्लिम मुद्दे पर म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसका कड़ा जवाब दिया है। सू की ने कहा कि...

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: September 19, 2017 10:57 IST
aung san suu kyi said  Rohingya muslimss are involved in...- India TV Hindi
Image Source : PTI aung san suu kyi said Rohingya muslimss are involved in terrorist attack

पिछले कुछ समय से चल रहे रोहिंग्या मुस्लिम मुद्दे पर म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसका कड़ा जवाब दिया है। सू की ने कहा कि रोहिंग्या आतंकी हमलों में शामिल हैं। रोहिंग्या समूहों ने ही म्यांमार में आतंकी हमले करवाए। सू की ने कहा कि हमने  रोहिंग्या समूहों को संरक्षण दिया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सू ने कहा कि हम आलोचकों से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा जो भी लोग म्यांमार आना चाहते हैं उनके लिए हम रिफ्यूजी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेंगे। (न्यूयॉर्क में इवांका ट्रंप से मिली सुषमा स्वराज, JES पर हुई चर्चा)

हमारे सुरक्षाबल हर हालात से लड़ने के लिए तैयार: सू की

सू की ने कहा कि रखाइन इलाके में रोहिंग्या समुदाय ने ही हमले कराए थे, हमारे सुरक्षाबल हर हालात और आतंकी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भी पलायन कर रहे हैं हम उनसे बात करना चाहते हैं। म्यांमार सरकार देस में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सू की ने कहा कि  हमारी सरकार सिर्फ 18 महीने से सत्ता में है। हम शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं। म्यांमार में चल रहे इस संकट में सभी देश चिंतित हैं और म्यांमार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं बांग्लादेश ने रोहिंग्या मुस्लिमों को अपने देश में आने की अनुमति दे दी है। चीन ने भी देश के सुरक्षा हितों के संरक्षण की कोशिशों और रखाइन प्रांत में हाल में हुई हिंसक घटनाओं के खिलाफ म्यांमार की कार्रवाई को समर्थन किया है।

आतंकी मसूद अजहर ने किया रोहिंग्या मुस्लिमों का समर्थन

चीन के विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक बयान जारी करके बताया कि विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र में आयोजित एक बैठक के दौरान कहा कि म्यांमार ने अपने देश की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाया है, चीन उसका समर्थन करता है। हाल ही में पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर ने खुलकर रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन किया है। मसूद ने कहा,''ये म्यांमार मुस्लिमों का बलिदान ही है कि पूरी दुनिया में मुस्लिम समाज एक जुट हो गया है।'' मसूद अजहर ने रोहिंग्या के बारे में कहा कि इस मुद्दे पर दुनिया के सभी मुस्लिमों को एक साथ आना चाहिए, हमें जल्द ही कुछ करना चाहिए।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement