Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं 457 भारतीय कैदी

पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में अभी 399 मछुआरों सहित कुल 457 भारतीय कैदी बंद हैं जिनकी सूची पाक विदेश मंत्रालय ने भारत के उच्चायोग को आज सौंपी।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: January 01, 2018 14:17 IST
457 Indian prisoners locked in Pakistani jails- India TV Hindi
457 Indian prisoners locked in Pakistani jails

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में अभी 399 मछुआरों सहित कुल 457 भारतीय कैदी बंद हैं जिनकी सूची पाक विदेश मंत्रालय ने भारत के उच्चायोग को आज सौंपी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि 21 मई, 2008 को पाकिस्तान और भारत के बीच हुए कंसुलर एक्सेस समझौते के प्रावधानों के तहत कैदियों की सूची साझा की गयी है। (फिलीपीन में नववर्ष समारोह के दौरान करीब 200 लोग घायल )

इस समझौते के तहत दोनों देशों को अपने-अपने यहां हिरासत में बंद उनके कैदियों की सूची साल में दो बार.... एक जनवरी और एक जुलाई... पड़ोसी देश को सौंपनी होती है। सूची के अनुसार, ‘‘पाकिस्तान ने आज इस्लामाबाद स्थित भारत के उच्चायोग को उसके यहां जेलों में बंद 457 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी है.... इनमें 58 सामान्य कैदी और 399 मछुआरे हैं।’’

पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि वह आठ जनवरी को 146 मछुआरों को रिहा करेगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत भी अपने यहां के जेलों में बंद पाक कैदियों की सूची आज नयी दिल्ली स्थित उच्चायोग को सौंपेगा।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement