Thursday, March 28, 2024
Advertisement

पाकिस्तान ने 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, जनवरी के बाद पहला मामला

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कथित तौर पर देश के जल क्षेत्र में गलती से प्रवेश करने वाले 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 08, 2019 9:29 IST
Indian fishermen arrested for violating Pakistani border in Karachi, November 11, 2017 | AP File- India TV Hindi
Indian fishermen arrested for violating Pakistani border in Karachi, November 11, 2017 | AP File

कराची: पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कथित तौर पर देश के जल क्षेत्र में गलती से प्रवेश करने वाले 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। समुद्री सुरक्षा एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और इस दौरान 6 नौकाओं को भी जब्त किया है। उन्होंने बताया कि मछुआरों को स्थानीय बंदरगाह पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा जो उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने पर फैसला करेंगे।’ इस साल जनवरी के बाद यह पहली बार है, जब समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान ने जनवरी में 5 गुजराती मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था।

पाकिस्तान सरकार ने पिछले महीने कराची की लांधी और मालिर जेलों से 250 से ज्यादा मछुआरों को रिहा किया था। मछुआरों को 3 चरणों में रिहा किया गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पहले ऐलान किया था कि सद्भावना के तहत अप्रैल में, चार अलग-अलग समूहों में 360 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement