Friday, April 19, 2024
Advertisement
Live now

रूस के पास समुद्र में दो जहाजों में आग लगने से 14 लोगों की मौत, मरने वालों में भारतीय भी शामिल

क्रीमिया को रूस से अलग करने वाले कर्च जलसंधि में दो जहाज में आग लग जाने से कम से कम 14 लोग मारे गए।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: January 23, 2019 11:08 IST
Russia Ship Fire- India TV Hindi
Image Source : AP Russia Ship Fire

मॉस्को: क्रीमिया को रूस से अलग करने वाले कर्च जलसंधि में दो जहाज में आग लग जाने से कम से कम 14 लोग मारे गए। इन दोनों जहाज पर चालक दल के भारतीय, तुर्की और लीबियाई सदस्य सवार थे। मंगलवार को मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली। रूस की जलसीमा के पास दोनों जहाज में आग लगी। इन जहाज पर तंजानियाई झंडा लहरा रहा था। इनमें से एक जहाज द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) ले जा रहा था जबकि दूसरा एक टैंकर ले जा रहा था। आग उस वक्त लगी जब इनमें से एक जहाज दूसरे जहाज को ईंधन दे रहा था। 

इस घटना के शिकार हुए कैंडी नाम के जहाज के चालक दल में 17 सदस्य सवार थे जिसमें नौ तुर्की और आठ भारतीय नागरिक थे। दूसरे पोत माइस्त्रो के चालक दल में 15 सदस्य थे जिनमें तुर्की के सात, भारत के सात और लीबिया का एक नागरिक था। रूस की समाचार एजेंसी ‘ताश’ ने समुद्री अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। ‘आरटी’ नाम के एक रूसी टीवी नेटवर्क ने रूसी समुद्री एजेंसी के हवाले से बताया कि कम से कम 14 नाविकों की मौत हुई है। एजेंसी ने यह नहीं बताया कि मृतकों में किन देशों के नागरिक शामिल हैं। 

रूसी समुद्री एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘अंदाजा लगाया जा रहा है कि (एक पोत पर) धमाका हुआ जिसके बाद आग दूसरे पोत तक फैल गई। बचाव टीम मौके पर पहुंचने वाली है।’’ करीब तीन दर्जन नाविकों ने पोतों से कूदकर आग की लपटों से अपनी जान बचाई। प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 12 लोगों को बचा लिया गया है। छह नाविक अब भी लापता हैं। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement