Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 11 अफगान पुलिसकर्मियों की मौत, 13 को बंधक बनाया

उत्तरी अफगानिस्तान में जिला पुलिस मुख्यालय पर तालिबान लड़ाकों के हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और 13 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया।

Bhasha Written by: Bhasha
Published on: October 01, 2019 16:32 IST
Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

बल्ख (अफगानिस्तान): उत्तरी अफगानिस्तान में जिला पुलिस मुख्यालय पर तालिबान लड़ाकों के हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और 13 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया। बल्ख प्रांत के प्रवक्ता मुनीर फरहाद ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 400 से ज्यादा तालिबान लड़ाकों ने बल्ख प्रांत में शोरटेपा जिला पुलिस मुख्यालय पर हमला किया , जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। तालिबान को भी भारी नुकसान हुआ।’’ शोरटेपा जिला प्रमुख करीम खान ने बताया कि तालिबान ने 13 अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया और वहां से जाने से पहले मुख्यालय की इमारत में आग लगा दी। 

एक बयान में तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसके लड़ाकों ने जिले में तबाही मचायी। देश में अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव के एक दिन बाद यह हमला हुआ है। मतदान केंद्रों पर हमले की छिटपुट घटनाएं सामने आयी थी। लेकिन, अधिकारियों ने किसी बड़े हमले से तालिबान को रोकने के लिए अफगान सुरक्षा बल की प्रशंसा की थी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement