Thursday, April 18, 2024
Advertisement

जिम्बाब्वे: 'बादलों के ऊपर जाने की कोशिश में' प्लेन हुआ क्रैश, सभी सवारों की मौत

फिनलैंड वाणिज्य दूत की पत्नी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आसमान में बादल छाए थे और वे बादलों के ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 24, 2018 6:57 IST
Zimbabwe: Plane crash kills 5 in Masvingo | Pixabay Represenational- India TV Hindi
Zimbabwe: Plane crash kills 5 in Masvingo | Pixabay Represenational

हरारे: जिम्बाब्वे के दक्षिणी मासविंगो शहर के पास शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में पायलट सहित 5 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश फिनलैंड के नागरिक बताए जा रहे हैं। फिनलैंड वाणिज्य दूत की पत्नी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आसमान में बादल छाए थे और वे बादलों के ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या 4 बताई जबकि मासविंगो सिविल प्रोटेक्शन यूनिट के चेयरमैन रॉय होव ने 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना मासविंगो के बाहरी इलाके में हुई। जांचकर्ताओं को घटनास्थल से फिनलैंड का एक पहचान पत्र और पासपोर्ट मिला है। होव ने कहा, ‘मासविंगो रुरल में रेंको माइन के पास कैमनजिरेंजी हिल्स में हुई दुर्घटना में मैं 5 लोगों की मौत की पुष्टि करता हूं।’ उन्होंने कहा कि जब पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची तब उन्हें मृतकों की संख्या का पता लगाने में काफी मुश्किल हुई क्योंकि उनके शरीर के हिस्से टुकड़ों में बंट गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को मृतकों की संख्या के बारे में सही-सही जानकारी हासिल करन के लिए मृतकों के अंगों को जोड़ना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में फिनलैंड के 3 और जिम्बाब्वे के 2 नागरिकों की जान गई। वहीं, फिनलैंड वाणिज्य दूत की पत्नी ने मृतकों की संख्या 4 जबकि पुलिस ने इसे 3 कहा था। यात्री Cessna S206 विमान में सवार थे। बताया जा रहा है कि इस प्लेन को बैरी स्टाइल नाम के पायलट उड़ा रहे थे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement