Friday, April 19, 2024
Advertisement

फ्लैशबैक 2017: साल की इन आतंकी घटनाओं ने लोगों को कराया मौत से रूबरू

साल 2017 कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। इस साल में दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुई, जिसमें कुछ ऐसी भी घटनाएं थी जिन्होंने पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया। इस साल हुए कई आतंकी हमलों ने लोगों की जिंदगियों को तबाह कर दिया।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: December 27, 2017 19:50 IST

terrorist attack 2017

terrorist attack 2017

2. लंदन ब्रिज में हुआ आतंकी हमला: लंदन एक बार फिर आतंकी हमलों से दहल गया। यहां पर तीन अलग-अलग जगहों पर हुए हमलों में कई लोग घायल हुए। दो जगहों पर हमले को पुलिस ने आतंकी हमला करार दिया। स्थानीय पुलिस कमिश्नर के मुताबिक इस हमले में कुल 9 लोगों की मौत हुई, जिसमें छह आम नागरिक थे और 3 संदिग्ध को पुलिस ने मार गिराया। जानकारी के अनुसार लंदन के मशहूर पर्यटक स्थल लंदन ब्रिज (टॉवर ब्रिज) पर शनिवार को एक तेज रफ्तार वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। वैन के राहगीरों के बीच घुस जाने और छुरेबाजी की खबरों के बाद ब्रिटिश पुलिस ने कहा कि लंदन ब्रिज और निकट के बारो मार्केट में हुई घटनाएं ‘आतंकवादी’ कृत्य था। पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, ‘‘लंदन ब्रिज और बारो मार्केट की घटनाओं को आतंकवादी घटनाएं घोषित किया गया है।’’

अगली स्लाइड में पढ़े और आतंकी घटनाओं के बारे में

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement