Thursday, March 28, 2024
Advertisement

दुनिया में फैली अज्ञात बीमारी, 200 दिनों में मर जाएंगे 3.3 करोड़ लोग

दुनिया में हाल ही में एक ऐसी बीमारी फैल रही है जो करोड़ों लोगों की जान ले सकती है। एक अंग्रेंजी पत्रिका के अनुसार इस बीमारी के बारे में अभी तक डॉक्टरों को भी नहीं पता चल पाया है। इ

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: March 12, 2018 14:08 IST
who warn people from disease x- India TV Hindi
who warn people from disease x

दुनिया में हाल ही में डिजीज एक्स नाम की बीमारी फैल रही है जो करोड़ों लोगों की जान ले सकती है। एक अंग्रेंजी पत्रिका के अनुसार इस बीमारी के बारे में अभी तक डॉक्टरों को भी नहीं पता चल पाया है। इस बीमारी को वैज्ञानिकों ने संभावित वैश्विक महामारी की सूची में डाल दिया है। इस बीमारी के बारे में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस बीमारी के क्या कारण हैं और इसका किस तरीके से इलाज किया जा सकता है। (बातचीत के दौरान उत्तर कोरिया को नहीं मिलेगी प्रतिबंधों नें कोई ढील )

इस बीमारी को पहले खतरे  की सूची में रख गया था। ताकी इसके कारणों का पता लगाया जा सके। आपको बता दें कि शनिवार को WHO ने चेतावनी देते हुए कहा था कि, यह बीमारी अगले दिन से शुरू हो सकती है। जिसके कारण 3.3 करोड़ लोग केवल 200 दिनों में मर जाएंगे।

शोधकर्ताओं को इस अज्ञात महामारी पर कड़ी मेहनत कर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कार्य किया जाएगा। इस बीमारी के बारे में कहा जा रहा है कि हो सकता है इस बीमारी प्राकृतिक ना हो या फिर इसे मनुष्य ने बनाई हो। यह भी कहा जा रहा है कि आज के समय में बढ़ते रासायनिक उत्पादन के जरिए हो सकता है कि वायरस पैदा हुआ हो। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement