Friday, April 19, 2024
Advertisement

3 दिवसीय दौरे पर भारत आएगीं अमेरिकी राजदूत निकी हेली

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अमेरिकी राजदूत निकी हेली का भारत का तीन दिवसीय दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है। वह इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर देंगी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: June 26, 2018 13:50 IST
 Nikki Haley- India TV Hindi
 Nikki Haley

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अमेरिकी राजदूत निकी हेली का भारत का तीन दिवसीय दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है। वह इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर देंगी। (संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाक को फिर लताड़ा, कश्मीर को बताया अभिन्न अंग )

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के मुताबिक, निकी हेली भारत के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। वह अमेरिका, भारत संबंधों को उन्नत बनाने के लिए कारोबारियों के समूह, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और नागरिक समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।

ट्रंप प्रशासन अपनी इंडो पैसिफिक रणनीति के तहत भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने का इच्छुक है और साथ में अपने सहायता कार्यक्रमों के जरिए अफगानिस्तान को स्थिर बनाने में मदद करना चाहता है। हेली के पिता अजीत सिंह रंधावा और मां राज कौर रंधावा अमृतसर से अमेरिका जाकर बस गए थे। हेली आखिरी बार 2013 में भारत आईं थीं, वह उस समय साउथ कैरोलिना की गवर्नर थीं।

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement