Friday, April 19, 2024
Advertisement

इस देश में जन्मा सबसे वजनी बच्चा, वजन जानकर नहीं कर पाएंगे विश्वास

हाल ही एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक का सबसे ज्यादा वजन वाला बच्चा का नाम पता चल गया है। इन सब में सबसे हैरान करने वाला इसे बच्चे का वजन है।

IANS Edited by: IANS
Updated on: January 14, 2018 6:27 IST
Ukraine Baby- India TV Hindi
Ukraine Baby

नई दिल्ली: हाल ही एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक का सबसे ज्यादा वजन वाला बच्चा का नाम पता चल गया है। इन सब में सबसे हैरान करने वाला इसे बच्चे का वजन है।

यूक्रेन में जन्मे एक नवजात का वजन 7.09 किलोग्राम पाया गया है, जिससे देश में अबतक का सबसे वजनी नवजात माना जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस स्वस्थ बच्चे का जन्म दक्षिणी जापोरिझाया शहर में तीन जनवरी को हुआ। 40 वर्षीय महिला ने बच्चे को ऑपरेशन के जरिए जन्म दिया। 

महिला की सात बेटियां हैं और सभी का वजन जन्म के समय पांच किलोग्राम से अधिक था। यूक्रेन में आमतौर पर जन्मे नवजात का वजन 2.8 किलोग्राम से चार किलोग्राम के बीच होता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, विश्व में सबसे स्वस्थ नवजात 1955 में इटली में पैदा हुआ था, जिसका वजन 10.2 किलोग्राम था। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement