Friday, April 26, 2024
Advertisement

घाना विवि से हटाई गई गांधी जी की प्रतिमा, अफ्रीकी समूहों ने किया विरोध

गांधी जी पर अश्वेत अफ्रीकियों के खिलाफ नस्लवादी होने का आरोप लगाने की शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय से प्रतिमा को हटाया गया था। 

Bhasha Written by: Bhasha
Published on: December 17, 2018 8:08 IST
राष्ट्रपिता महात्मा...- India TV Hindi
Image Source : AP राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा

जोहानिसबर्ग: महात्मा गांधी की पोती की अगुवाई वाले समूह समेत दक्षिण अफ्रीका के कई गांधीवादी समूहों ने घाना के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से वैश्विक शांति के प्रतीक की प्रतिमा को हटाने की निंदा की। इन समूहों ने गांधी जी के खिलाफ नस्लवाद के आरोपों पर भी कड़ा ऐतराज जताया। गांधी जी पर अश्वेत अफ्रीकियों के खिलाफ नस्लवादी होने का आरोप लगाने की शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय से प्रतिमा को हटाया गया था। 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2016 में दोनों देशों के बीच रिश्तों के प्रतीक के तौर पर अकरा में घाना विश्वविद्यालय में प्रतिमा का अनावरण किया था। लेकिन, लेक्चरर और छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को हटाने की मुहिम शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने गांधी जी द्वारा लिखित कुछ अंशों का हवाला दिया जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय, अश्वेत अफ्रीकियों से ‘बहुत ज्यादा श्रेष्ठ’ थे।

प्रदर्शनकारियों के आगे घुटने टेकते हुए, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस हफ्ते के शुरू में आखिरकार प्रतिमा को हटा दिया। डरबन में गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट चलाने वाली उनकी पोती इला गांधी ने कहा कि वो घाना में हुए घटनाक्रम से दुखी हैं।’’ 

‘संडे ट्रिब्यून’ ने इला गांधी के हवाले से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बयानों को बिना विश्वसनीयता दिए एक या दो बयानों के आधार पर उस व्यक्ति के बारे में ये सोच पैदा करने वाला बयान है, जिसने नस्लवाद को नकारा। ये खासतौर पर परेशान करने वाला है क्योंकि गांधी जी जिंदगी भर लोगों को बांटे जाने के खिलाफ लड़े।’’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement