Thursday, April 25, 2024
Advertisement

हेलीकॉप्टर क्रैश होने से सऊदी अरब के शहजादे की मौत

सऊदी अरब के एक शहजादे की आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। शहजादे के साथ अन्य कई अधिकारियों को ले कर जा रहा यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब की यमन से लगने वाली दक्षिणी सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: November 06, 2017 9:42 IST
saudi arabia- India TV Hindi
saudi arabia

रियाद: सऊदी अरब के एक शहजादे की आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। शहजादे के साथ अन्य कई अधिकारियों को ले कर जा रहा यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरब की यमन से लगने वाली दक्षिणी सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। समाचार चैनल अल-इखबरिया ने असीर प्रांत के उप गवर्नर और पूर्व वली अहद (क्राउन प्रिंस) के बेटे शहजादे मंसूर बिन मोकरेन की मौत की घोषणा की है। समाचार चैनल ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की वजह या हेलीकॉप्टर पर सवार अन्य अधिकारियों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। (शेख हसीना ने रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस बुलाने के लिए म्यांमार से किया आग्रह)

दुर्घटना की खबर ऐसे समय में आई है जब सऊदी अरब ने प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बड़ी फेरबदल की है। शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने सत्ता पर पकड़ मजबूत की है और दर्जनों शहजादों, मंत्रियों तथा करोड़पति उद्योगपतियों को गिरफ्तार किया गया है। शहजादे मोहम्मद बिन सलमान को पहले ही अघोषित शासक के तौर पर देखा जा रहा है जो सरकार में रक्षा से ले कर आर्थिक क्षेत्र तक को नियंत्रित कर रहा है।

ऐसा लगता है कि वह अपने 81 वर्षीय पिता शाह सलमान से सत्ता हासिल करने से पहले अंदरूनी विद्रोह को समाप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना से पहले कल सऊदी अरब ने यमन द्वारा दागी गई मिसाइल को रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट नष्ट किया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement