Saturday, April 20, 2024
Advertisement

पुतिन और किम जोंग की वार्ता, व्लादिवोस्तोक पहुंचे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लिए जारी प्रयासों का समर्थन करते हैं और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं

Bhasha Written by: Bhasha
Published on: April 25, 2019 11:34 IST
Putin reaches Vladivostok to talk Kim Jong Un- India TV Hindi
Putin reaches Vladivostok to talk Kim Jong Un

व्लादिवोस्तोक। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लिए जारी प्रयासों का समर्थन करते हैं और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। पुतिन और किम के बीच यहां पहली बार वार्ता हो रही है। 

पुतिन ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि रूस में आज आपकी यात्रा हमें यह समझने में मदद करेगी कि हम कोरिया प्रायद्वीप में हालात कैसे सुधार सकते हैं और रूस इस समय जारी सकारात्मक प्रक्रियाओं को किस प्रकार समर्थन दे सकता है।’’ पुतिन ने कहा, ‘‘द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में, हमें आर्थिक संबंध विकसित करने के लिए काफी कुछ करना है।’’ 

इससे पहले किम के साथ पहली शिखर वार्ता के लिए रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन रूस के शहर व्लादिवोस्तोक पहुंचे गए हैं। पुतिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ अपनी पहली वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को व्लादिवोस्तोक पहुंचे। रूसी प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। किम की बख्तरबंद ट्रेन बुधवार को शहर पहुंची थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फरवरी में हनोई में वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किम बृहस्पतिवार को व्लादिवोस्तोक में पुतिन के साथ पहली शिखर वार्ता करेंगे। 

उत्तर कोरियाई नेता ने बुधवार दोपहर व्लादिवोस्तोक पहुंचने के बाद कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि यह बैठक सफल एवं सार्थक रहेगी ।’’ 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement