Saturday, April 20, 2024
Advertisement

भारतीय समुदाय के बीच PM मोदी ने कहा, 'युगांडा के विकास में भारतीयों के खून-पसीने की महक'

युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस देश के विकास में भारतीयों के खून-पसीने की महक भी शामिल है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 25, 2018 0:04 IST
PM Narendra Modi- India TV Hindi
Image Source : ANI PM Narendra Modi

कंपाला: युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस देश के विकास में भारतीयों के खून-पसीने की महक भी शामिल है। उन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्तों की मजबूत बुनियाद का जिक्र किया और कहा कि लंबे अर्से से दोनों देशों के बीच निकट का रिश्ता रहा है। युगांडा में भारतीयों को रेल लाइन बिछाने के लिए मजदूर के तौर पर लाया गया था। इन लोगों ने अपनी मेहनत, आचरण और चरित्र से एक बड़ी पूंजी कमाई। 

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों ही देशों को गुलामी का देश झेलना पड़ा। युगांडा में मजदूर के तौर गए भारतीयों ने अपने खून-पसीने से इस देश की तस्वीर बदलने का प्रयास किया। उन्होने कहा कि युगांडा में कई परिवार पिछले तीन-तीन, चार-चार पीढ़ियों से रह रहे हैं। उन्होंने कहा, 'युगांडा के नौजवानों से कहना चाहता हूं जिस रेल में आप सफर कर रहे हैं वह भारत के साथ रिश्तों की ताकत है। गुलामी के दिनों में बंदकू और कोड़ों के दम पर रेलवे लाइन बिछाने के लिए मजबूर किया गया। युगांडा आजाद हुआ हमारे पूर्वजों ने यहीं रहने का फैसला किया। आज युगांडा के समाज के सभी क्षेत्रों में अपनी ऊर्जा दे रहे हैं। राजनीति में भी अनेक भारतीयों ने सक्रिय योगदान दिया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement