Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अफ्रीकी देश कांगो रिपब्लिक के पूर्वी शहर में एक बड़ी विमान दुर्घटना, 29 लोगों की मौत

कांगो गणराज्य के पूर्वी शहर गोमा में एक छोटे विमान के उड़ान भरने के बाद घनी आबादी वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 29 लोगों की जान चली गई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 25, 2019 9:08 IST
Plance Crash - India TV Hindi
Image Source : AP Plance Crash 

गोमा। कांगो गणराज्य के पूर्वी शहर गोमा में एक छोटे विमान के उड़ान भरने के बाद घनी आबादी वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 29 लोगों की जान चली गई। उत्तरी किवू क्षेत्र की सरकार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायलों में हादसे का जमीन पर शिकार हुए 16 लोगों के अलावा विमान में सवार 19 लोगों में से जीवित बचे लोग शामिल हैं। विमान में 17 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। बयान के अनुसार, ‘‘ अभी तब मलबे में से 29 शव बरामद किए गए हैं।’’ 

उप परिवहन मंत्री जैक्स युमा किपुया ने पहले कहा था कि ‘बिजी बी ड्रोनियर-228’ हवाईअड्डे के पास दो घर में जा गिरा।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement