Friday, March 29, 2024
Advertisement

मध्य अफ्रीका में मिलिशिया ने 20 लोगों की जान ली, कई घायल

मिलीशिया लड़ाकों ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में कम से कम 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। उनके हमले में कई अन्य घायल भी हुए हैं।

Bhasha Bhasha
Published on: September 18, 2016 19:41 IST
Photo via Google Maps- India TV Hindi
Photo via Google Maps

बांगु: मिलिशिया लड़ाकों ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में कम से कम 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। उनके हमले में कई अन्य घायल भी हुए हैं। एक पुलिस सूत्र ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को हुए इस हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। यह हमला एक्स सलेका ने किया। 

एक्स सलेका का नाम उनके लिए इस्तेमाल किया जाता है जो मुख्य रूप से मुस्लिम सशस्त्र संगठनों के प्रतिबंधित गठजोड़ के बचे हुए तत्व हैं। इसने 2013 के अंतर में मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में सत्ता पर कब्जा कर लिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार तक जारी रहे हमले में कागा बांदोरो क्षेत्र के तहत कई गांवों में 20 लोग मारे गए हैं। 

सशस्त्र हमलावरों ने दर्जनों मकानों को आग के हवाले कर दिया। सीएआर में संयुक्त राष्ट्र मिशन एमओएनयूएससीओ ने बताया कि एक्स सलेका और उसके लंबे समय से बैरी रही मिलिशियाओं (जिन्हें बलाका विरोधी नाम से जाना जाता है) के बीच झड़पों के बाद ये हमले हुए।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement