Saturday, April 20, 2024
Advertisement

मेक्सिको: क्रिसमस के दिन अकापाल्को शहर में हुई गोलीबारी, एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

मेक्सिको के अकापाल्को शहर में क्रिसमस के दिन हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 27, 2018 9:51 IST
Mexico: Three men, baby killed in Christmas Day shooting in Acapulco resort | AP Representational- India TV Hindi
Mexico: Three men, baby killed in Christmas Day shooting in Acapulco resort | AP Representational

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के अकापाल्को शहर में क्रिसमस के दिन हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक साल का एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि एक वर्षीय एक बच्चा और 3 अन्य लोग एर्बोलेटास के पास एक घर में मृत मिले। 

हमले में घायल एक व्यक्ति को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में गोली लगी है। आपको बता दें कि यह पूरा इलाका आपराधिक गतिविधियों के लिए खासा बदनाम है।वहीं, घटना के चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि गोलीबारी के शिकार हुए लोग घर के बाहर शराब पी रहे थे। 

टैक्सी में आए हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी के चलते एक बच्चे समेत 3 अन्य लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement