Friday, April 19, 2024
Advertisement

वकील का शर्मनाक बयान-रिप्‍ड जींस पहनने वाली लड़कियों का बलात्‍कार राष्‍ट्रीय कर्तव्‍य है

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया और विवाद को बढ़ता देख नबीह ने सफाई दी। अपनी सफाई में उसने कहा कि वो महिलाओं के ऐसे कपड़े पहनने के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग करते हैं। नबीह ने कहा, "महिलाओं को खुद अपना सम्मान करना चाहिए तभी दूसरे उनका सम्मान करेंग

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: November 03, 2017 8:22 IST
Egyptian-lawyer- India TV Hindi
Egyptian-lawyer

नई दिल्ली: औरतों और लड़कियों के पहनावे, चाल-चलन और इनकी आजादी पर हर क्षण सवाल उठते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला मिस्र से आया है। मिस्र के एक प्रमुख दक्षिणपंथी नेता और वकील नबीह अल-वाहश ने लड़कियों पर एक शर्मनाक बयान दिया है जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस विवाद को लेकर वहां की सरकार से लोग नबीह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहें हैं।

एक टीवी शो के दौरान नबीह ने कहा दिया कि रिप्ड जींस पहनने वाली लड़कियों का बलात्कार करना पुरुषों का राष्ट्रीय कर्तव्य है। नबीह ने टीवी शो में कहा कि जो लड़कियां अपने शरीर का कोई भी हिस्सा दिखाती हैं वो मर्दों को अपना शोषण करने का “न्योता” देती हैं। नबीह ने ये आपत्तिजनक बातें अल-असीमा चैनल के इनफ्राद टीवी शो में कहीं। टीवी कार्यक्रम में देह व्यापार और यौन दुराचार को बढ़ावा देने के खिलाफ बनाए जाने कानून के मसौदे पर बहस हो रही थी।

Egyptian-lawyer

Egyptian-lawyer

नबीह के इस बयान पर टीवी चैनल पर बैठे पैनल के अन्‍य सदस्‍य गुस्‍से में आ गए और चैनल पर ही माफी मांगने की मांग करने लगे। विवाद देख शो को बीच में ही ऑफ एयर करना पड़ा। अपने बयान में नबीह ने कहा कि "जब आप सड़क पर किसी लड़की को पीछे का आधा हिस्सा दिखाते हुए चलते देखते हैं तो आपको खुशी मिलती है?" नबीह ने आगे कहा, "मैं कहता हूं कि जब एक लड़की ऐसी हालत में घूमे तो उसका यौन शोषण करना देशभक्ति है और उसका बलात्कार करना राष्ट्रीय कर्तव्य है।"

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया और विवाद को बढ़ता देख नबीह ने सफाई दी। अपनी सफाई में उसने कहा कि वो महिलाओं के ऐसे कपड़े पहनने के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग करते हैं। नबीह ने कहा, "महिलाओं को खुद अपना सम्मान करना चाहिए तभी दूसरे उनका सम्मान करेंगे। सीमा की रक्षा से ज्यादा जरूरी है नैतिकता की रक्षा करना।"

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement