Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

इजिप्ट एयर की फ्लाइट MS-181 हाईजैक, प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी

एलेक्जैंड्रिया से काइरो जाने वाली इजिप्ट एयर की फ्लाइट MS-181 को हाईजैक किया गया है। हाईजैक हुई फ्लाइट को साइप्रस में उतारा गया है।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: March 29, 2016 12:53 IST
hijacked flight- India TV Hindi
hijacked flight

नई दिल्ली: एलेक्जैंड्रिया से काइरो जाने वाली इजिप्ट एयर की फ्लाइट MS-181 को हाईजैक किया गया है। हाईजैक हुई फ्लाइट को साइप्रस में उतारा गया है। हाईजैक ने विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मिस्रएयर ने भी विमान के हाईजैक होने की पुष्टि कर दी है। मिस्र हवाईअड्डे के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा हाईजैक हुए विमान में 55 यात्री, क्रू के 7 सदस्य सवार। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि आतंकी किस आतंकवादी संगठन से हैं।

अधिकोरियों ने बताया कि, सरकार हाईजैकरों से बात कर रही है। हाईजैकरों ने बच्चों और महिलाओं को छोड़ दिया है।

शुरूआती खबरों के मुताबिक, एयरबस A-320 में 82 पैसेंजर्स हैं। हाईजैकर्स के शरीर पर बम बंधा हुआ है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement