Saturday, April 27, 2024
Advertisement

मिस्र: अज्ञात हमलावरों ने 3 पुलिसकर्मियों सहित 4 लोगों को मार डाला

काहिरा: मिस्र के अशांत उतरी सिनाई प्रांत में कार सवार अज्ञात हमलावरों ने आज एक निजी वाहन पर गोलीबारी की जिसमें तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गयी। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: September 28, 2016 18:50 IST
egypt- India TV Hindi
egypt

काहिरा: मिस्र के अशांत उतरी सिनाई प्रांत में कार सवार अज्ञात हमलावरों ने आज एक निजी वाहन पर गोलीबारी की जिसमें तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गयी। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी सिनाई प्रांत के अशांत अल-अरिश शहर के एल-मसाद जिले में आज यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि कार सवार अज्ञात हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहे निजी वाहन पर गोलीबारी कर दी। हमले में असैन्य ड्राइवर भी मारा गया।

हुस्नी मुबारक को हटाने के लिए 2011 में शुरू हुए आंदोलन के बाद से ही उत्तरी सिनाई हिंसक हमलों का गढ़ बन गया है। मिस्र के इस प्रांत में कई प्रतिबंधित और अवैध समूहों का बेस है। मुबारक के बाद देश के राष्ट्रपति बने मोहम्मद मुर्सी को बड़े आंदोलन के बाद 2013 में पद से हटाया गया। इस घटना के बाद से अभी तक देश में 700 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की हत्या की गई है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement