Friday, April 26, 2024
Advertisement

कांगो में भूस्खलन से 28 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गवर्नर रिचर्ड मुयेज ने कहा कि भूस्खलन मंगलवार को दिन के समय एक खनन कंपनी में हुआ।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 30, 2017 14:36 IST
28 people killed in landslides in Congo- India TV Hindi
28 people killed in landslides in Congo

किन्शासा: कांगो के लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी में भूस्खलन से करीब 28 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गवर्नर रिचर्ड मुयेज ने कहा कि भूस्खलन मंगलवार को दिन के समय एक खनन कंपनी में हुआ। (डांटने के बाद अमेरिका ने पाक को दुलारा कहा, हमारी साझेदारी है खास)

मुयेज ने कहा कि मृतकों के सटीक आंकड़े के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कई लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहत-बचाव कार्य जारी हैं। वहीं, दो सप्ताह पहले उत्तरी प्रांत इतुरी में भूस्खलन की घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने इस त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए सोमवार से दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement