Thursday, March 28, 2024
Advertisement

मोजाम्बिक: भारी बारिश के कारण कूड़े का आंशिक हिस्सा गिरने से 17 लोगों की मौत

मोजाम्बिक की राजधानी में भारी बारिश के कारण आज कूड़े के ढेर का आंशिक हिस्सा ढह जाने के कारण मलबे में 17 लोगों की दब कर मौत हो गयी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: February 20, 2018 7:19 IST
17 killed in garbage dump collapse in Mozambique- India TV Hindi
17 killed in garbage dump collapse in Mozambique

जोहानिसबर्ग: मोजाम्बिक की राजधानी में भारी बारिश के कारण आज कूड़े के ढेर का आंशिक हिस्सा ढह जाने के कारण मलबे में 17 लोगों की दब कर मौत हो गयी। पुर्तगाली समाचार एजेंसी लुसा के मुताबिक, अधिकारियों का मानना है कि मापुतो के बाहरी इलाके हुलेने में कूड़े का ढेर गिर जाने की घटना में और शव दबे होने की आशंका है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। (पाक का दावा, हमने भारतीय सेना की चौकी को तबाह किया, दो जवानों को मार गिराया )

कचरा गिरने की घटना जहां हुयी है वह गरीब, घनी आबादी वाला इलाका है। कचरे का ढेर तीन मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर का है। लुसा ने खबर दी है कि 12 लोग मारे गये हैं। रेडियो मुकाम्बिका ने मरने वालों की संख्या 17 बतायी है।

आधा दर्जन घर नष्ट हो गये हैं और इलाके के कुछ निवासी एक बार फिर कचरे का ढेर गिरने की आशंका के कारण इलाका छोड़ कर चले गये हैं। राष्ट्रीय आपदा के एक अधिकारी फातिमा बेलचोइर ने लुसा को बताया, ‘‘घरों पर कचड़े का पहाड़ गिर गया और कई परिवार अभी भी इन घरों में फंसे हुये हैं।’’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement