Friday, March 29, 2024
Advertisement

सोशल मीडिया पर चंद घंटों में viral हो गई ये आंटी, आप भी कहेंगे आंटी तो 'विलेन' निकली

सोशल मीडिया पर ये आंटी एक विलेन की तरह छा गई हैं। आप इनकी बातें सुन लेंगे तो सिर पकड़ लेंगे।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 01, 2019 18:27 IST
social media- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK viral video of aunty support rape of girls
 सोशल मीडिया(Social Media) पर आज एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शॉपिंग मॉल में एक औरत शार्ट ड्रेस पहन कर आई लड़कियों के गुट को यह कह रही है कि कम कपड़े पहनने वाली लड़कियों के साथ रेप होना चाहिए। काफी गहमागहमी वाला ये video उन्हीं लड़कियों के समूह ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जिन पर वो महिला कटाक्ष कर रही थी।
 
दरअसल मामला मुंबई का प्रतीत हो रहा है। यहां रेस्टोरेंट में लड़कियों का एक ग्रुप कुछ खाने पीने गया था। गर्मी की वजह से कुछ लड़िकयों ने शॉर्ट ड्रेसेज पहने थे। ऐसे में यहां एक आंटी आई और कहने लगी कि छोटे कपड़े पहनने वाली तुम जैसी लडकियों के साथ रेप होना चाहिए। एक औरत के मुंह से ऐसी बातें सुनकर लड़कियां शाक्ड रह गई। उन्होंने आंटी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
 
आंटी ने तब एक और शर्मनाक पैंतरा चला वो वहां मौजूद लड़कों को उकसाने लगी कि लड़कियों का रेप करो। तब तक मामला गर्म हो चुका था, लडकियां आंटी के पीछे पड़ गई कि इस तरह के शर्मनाक बयान पर वो माफी मांगें। आंटी माफी मांगने की बजाय एक मॉल में जा घुसी और लड़कियां भी आंटी के पीछे पीछे मॉल पहुंच गई।
मॉल में भी आंटी के तेवर कम न हुए और वो माफी मांगने की बजाय पुलिस को बुलाने की मांग करने लगी। तब एक और महिला लड़कियों के समर्थन में आई और आंटी का विरोध करने लगी। पूरा मामला आप वीडियो में देख सकते हैं।
 
कहा जा रहा है जब आंटी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया, तब मजबूर होकर लड़कियों में से एक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और आंटी लगातार ट्रोल हो रही है। सभी यूजर इस तथाकथित आधुनिक आंटी का विरोध करते हुए इसे पुरुषवादी घटिया मानसिकता बता रहे हैं।
 
आप भी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आंटी के इस कारनामे को देख सकते हैं - 
 
 
 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें वायरल न्‍यूज सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement