मरने वाले आतंकवादियों में अंसार गजवत उल हिंद का जाकिर मूसा भी शामिल है जिसे सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के त्राल में 24 घंटे की झड़प के बाद खत्म किया है।
अलकायदा से संबद्ध एक संगठन से जुड़े आतंकवादी जाकिर मूसा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में दो दिन पहले लगाई गई निषेधाज्ञा को हटा लिया गया है जिसके बाद वहां जन जीवन सामान्य हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कश्मीर घाटी के किसी भी हिस्से में किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है।
कश्मीर में जाकिर मूसा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कुछ जगहों पर युवकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की घटनाओं को छोड़कर शनिवार को घाटी में हालात शांतिपूर्ण रहे।
जाकिर मूसा आतंकवादी समर्थकों का पोस्टर बॉय था। उसपर 15 लाख का इनाम था। त्राल में जाकिर मूसा के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। उन्हें घेरने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे सरेंडर के लिये कहा लेकिन उसने ग्रेनेड से हमला किया।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक त्राल में भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकी जाकिर मूसा को मार गिराया है।
जम्मू-कश्मीर से अजमेर जा रही ट्रेन में यात्रा कर रहे 6 लोगों को पंजाब पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।
कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के आतंकी को पंजाब के अमृतसर में देखे जाने की खबर मिली थी। बताया जा रहा है कि आतंकी जाकिर मूसा जम्मू कश्मीर में काफी सक्रिय है और इसे पंजाब में अपने साथियों के साथ देखा गया है। इस बात की जानकारी गुरदासपुर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने दी।
संपादक की पसंद