मुंबई से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। शख्स पर आरोप है कि उसने महिला से शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद शख्स उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा।
लखनऊ में एक महिला से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान भी हो गई है। आरोपी ने महिला को मदद का भरोसा दिया था और फिर बाद में महिला की ही इज्जत लूट ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं।
मुंबई के आरे के जंगल में महिला से रेप करने वाले आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई की थी, इसके साथ ही घटना का किसी से जिक्र करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
Delhi News: अदालत ने कहा कि जबरन गर्भपात के गंभीर आरोप हैं और याचिकाकर्ता ने शादी का झूठा वादा कर पीड़िता का कई बार यौन उत्पीड़न और बलात्कार किया। अदालत ने कहा कि इसलिए यह जमानत योग्य मामला नहीं है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक युवती के साथ कथित रेप की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां के साथ लकड़ी बीनने जंगल गई जिले की 20 वर्षीय युवती से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भरतपुर तिराहे के समीप झाड़ियों में एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।
पूर्वी गोदावरी जिले के आई. पोलावरम मंडलम में 31 साल के एक व्यक्ति ने अपनी 60 वर्षीय महिला रिश्तेदार से बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच रही होगी।
गुरुग्राम में एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर दोस्त बनी स्पेन की एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़