देश के कई जिले बाढ़ और भारी बारिश की चपेट में हैं. मौसम विभाग लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है... एनसीआर में यमुना और हिंडर के रौद्र होने से हालात काफी खराब हैं.. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में हिंडन नदी का पानी भर गया है.
Delhi Flood Update: दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार, क्या फेल हुई दिल्ली की सरकार ? CM Arvind Kejriwal
Delhi Flood News: 6 दिन से दिल्ली पानी-पानी है आज यमुना का जलस्तर तो घट गया है. धीरे-धीरे ITO...लाल किला....राजघाट जैसे इलाकों से पानी तो उतरने लगा है लेकिन सियासी पारा तेज हो गया है. आम आर्मी पार्टी खुलकर ब्लेम-गेम कर रही है. साज़िश के तहत दिल्ली को डुबाने का आरोप लगा रही है..
दिल्ली डूब रही है..यहां यमुना के पानी से तो बाढ़ आई ही है. आज सियासत की बाढ़ भी आ गई क्या दिल्ली में बाढ़ आई नहीं बल्कि लाई गई? क्या दिल्ली में जानबूझकर पानी छोड़ा गया.
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से अभी भी काफी ऊपर बह रहा है। जलमग्न हो चुके इलाकों से लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमें दिन रात लगी हुई हैं। तो वहीं दिल्ली में 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप हो गए हैं
1. पटना में विधानसभा मार्च में लाठीचार्ज...पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.. बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत. 2. दो दिन के फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी...पेरिस में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत..होटल के बाहर भी लगे भारत माता की जय के नारे. 3. दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से करीब साढ़े 3 मीटर ऊपर...रविवार तक
दिल्ली में पिछले दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। बारिश ने दिल्ली की सड़कों और नालों के बीच का अंतर ही समाप्त कर दिया। देश के सबसे VVIP इलाकों में बने घरों में भी पानी घुस चुका है। हालांकि बारिश ने गर्मी से राहत जरुर दी है।
कानपुर के आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने जल जमाव का विरोध करने के लिए एसयूवी की छत पर बंधी नाव पर बैठकर विरोध का अनोखा तरीका निकाला लेकिन उनका चालान भी कट गया।
महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई-पुणे में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं और एक बहुमंजिला इमारत धराशायी हो गई है। देखें वीडियो-
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कई कॉलोनियों के नाम बदलकर नरक पुरी, कीचड़ नगर, घिनोना नगर, नाला सरोवर, बदबू नगर आदि कर दिया गया है।
Heavy Rain in Gurugram: शीतला कॉलोनी, पालम विहार, सूरत नगर, प्रेम नहर, सेक्टर-14, चक्करपुर गांव, नटूपुर, डीएलएफ-3, राजीव नगर, संजय ग्राम समेत कई जगहों पर बारिश का पानी घरों में घुस गया। राज्य के राजमार्गो और दिल्ली-जयपुर सहित कई शहर की सड़कें औसतन तीन फीट पानी में डूब गई।
Mumbai Rains : मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में तेज बरसात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
Delhi News: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि एमसीडी नालों की सफाई नहीं करवा रही है। वहीं, विपक्षी दल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सत्तारूढ़ दल के पास है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि, पंजाब, हरयाणा, दिल्ली और राजस्थान में अगले 24 घंटे तक बारिश हो सकती हैं।
आज एक बार फिर सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में अभी से जल-जमाव शुरू हो गया है। ये लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाली सड़कों पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिससे 4 घंटे तक लोग फंसे रहे।
ग्राउन्ड रिपोर्ट | दिल्ली-NCR में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, कांग्रेस ऑफिस से सांसदों के आवास तक सभी पानी में डूबे नज़र आए, देखे हमारी ग्राउन्ड रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कई इलाकों में पानी भरने की खबर है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के ‘ड्रेनेज मास्टर प्लान’ की समीक्षा के लिए हुई बैठक में यह फैसला किया गया। केजरीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। दिल्ली में इस साल मानसून के मौसम में कई स्थानों पर भारी जलभराव देखा गया है।
. दिल्ली एनसीआर में रात से जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जहां पारा गिरने से लोगों को राहत मिली है, वहीं कई जगहों पर जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के मिंटो ब्रिज में जलभराव होने की वजह से ट्रैफिक पुलिस द्वारा इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मिंटो रोड से नई दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को बाराखम्बा की तरफ व कमला मार्किट की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को दीनदयाल उपाध्याय व कमला मार्किट गोल चक्कर की तरफ डायवर्ट किया गया है।
संपादक की पसंद