एक ओर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हैं तो वहीं, अब आम आदमी पार्टी के नेता भी बिखरने लगे हैं। अब पंजाब में AAP को बड़ा झटका लगा है।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी और मतदाताओं की कुल संख्या जैसे प्रमुख आंकड़ों पर भी प्रकाश डाला।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी पार्टियों ने आगामी चुनाव के लिए कमर कस ली है। यहां जानें पंजाब में कब होंगे लोकसभा चुनाव...
विपक्षी दलों के गठबंधन की चौथी बैठक मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस बैठक में 28 विपक्षी दलों के नेता पहुंचे थे। हालांकि, बैठक के बाद से गठबंधन के लिए कई बुरी खबरें सामने आ रही हैं।
आज सबसे बड़ा टकराव दिखा केजरीवाल की आम आदमी पार्टी औऱ राहुल गांधी की कांग्रेस के बीच आज कांग्रेस ने साफ साफ कह दिया कि वो लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली और पंजाब में कोई समझौता नहीं करेगी.
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में हमें उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलीं। पंजाब में जनता ने सभी दिग्गजों को हराया। इसलिए जनादेश दिखाता है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा, 75 साल बाद भी देश में मूलभूत समस्याएं हैं, हमारे बाद आजाद हुए देश हमसे आगे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब कैबिनेट विस्तार समारोह कल यानी शनिवार (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। शनिवार को कुल 10 मंत्री पंजाब कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
भगवंत मान ने लिखा, 'पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूंगा...।'
पंजाब में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत के बाद आज भगवंत मान बतौर सीएम शपथ लेने जा रहे हैं। उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शपथ दिलवाएंगे।
आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब बेहद महत्वपूर्ण है, हर फैसले को बेहद ध्यान से लिया जा रहा है । 16 मार्च को भगवंत मान नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे तो वही दूसरी तरह पंजाब विधानसभा को पहली बार महिला स्पीकर भी मिल सकती है ।
अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के लिए सोमवार को पूरी तरह से गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री पद से हटने से पहले पार्टी की स्थिति पंजाब में ‘‘बेहतर’’ थी।
भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा, "मैं लोगों से 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह के लिए खटकड़ कलां पहुंचने का अनुरोध करता हूं" उन्होंने लोगों से शपथ ग्रहण में शामिल होने की अपील की है।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि वह आज संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं। मान ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आज दिल्ली जाकर संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया। इसके लिए बहुत धन्यवाद।
केजरीवाल ने कहा, "पंजाब में एक ईमानदार सरकार बनेगी और जो लूट चल रही थी, वो बंद होगी। अब एक-एक पैसा गरीबों और पंजाब के लोगों के पर खर्च होगा। अगर कोई मंत्री या एमएलए भी इधर-उधर करेगा, तो उसको छोड़ेंगे नहीं, सीधे जेल भेजेंगे। हम सारी गारंटी पूरी करेंगे। कुछ तुरंत पूरी हो सकती हैं और कुछ में थोड़ा समय लग सकता है।"
चमकौर साहिब सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री और तीन बार के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले नेत्र शल्य चिकित्सक चरणजीत सिंह ने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, ''हमें स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की जरूरत है।''
अब साफ हो गया है और भगवंत मान 16 मार्च को यहां शपथ ले रहे हैं। यहां वह अकेले ही शपथ लेंगे। अन्य मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि ऐसा पहली दफे होगा जब कोई मुख्यमंत्री किसी शहीद के स्मारक पर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगा।
'सेंटर फॉर स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज', दिल्ली के संजय कुमार ने कहा कि आप के शानदार प्रदर्शन में कई कारकों का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप को मिले मतों का प्रतिशत दर्शाता है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस और शिअद से जनता का मोहभंग हुआ है।
पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आप ने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) जैसी बड़ी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया।
भगवंत मान अगले सीएम होंगे, वह मेरे छोटे भाई हैं। यह बात आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कही।
केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को बधाई देते हुए राज्य में आप की जीत को ‘क्रांति’ बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।’’
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़