Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विषय

president News in Hindi

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने मुइज्जू को दी नसीहत, कहा- अड़ियल रुख छोड़ भारत के साथ दूर करें मतभेद

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने मुइज्जू को दी नसीहत, कहा- अड़ियल रुख छोड़ भारत के साथ दूर करें मतभेद

एशिया | Mar 25, 2024, 12:56 PM IST

मलदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा है कि मालदीव को अड़ियल रुख अपनाना बंद करना चाहिए और भारत बातचीत करनी चाहिए। ऐसे कई पक्षकार हैं जो हमारी मदद कर सकते हैं। सोलिह ने मुइज्जू को नसीहत भी दी है।

दक्षिण कोरिया की राजनीति में भारी उथल-पुथल के संकेत, टूट सकती है द्विपक्षीय प्रणाली

दक्षिण कोरिया की राजनीति में भारी उथल-पुथल के संकेत, टूट सकती है द्विपक्षीय प्रणाली

एशिया | Mar 23, 2024, 05:07 PM IST

दक्षिण कोरिया में दो मुख्य पार्टियों के नेताओं के अलग-अलग होने से द्विपक्षीय प्रणाली को खतरा पैदा होने लगा है। दक्षिण कोरिया में अभी तक अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों की तरह मुख्य दो पार्टियां थीं। मगर अब कई छोटे-छोटे दल इसका स्थान ले रहे हैं।

पाकिस्तान को संकट से उबारने के लिए राष्ट्रपति जरदारी से सुझाया फॉर्मूला, सियासी दलों से की ये अपील

पाकिस्तान को संकट से उबारने के लिए राष्ट्रपति जरदारी से सुझाया फॉर्मूला, सियासी दलों से की ये अपील

एशिया | Mar 23, 2024, 04:42 PM IST

पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई के चलते आवाम परेशान है। लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने राजनीतिक दलों से बड़ी अपील की है। जरदारी ने कहा कि मुश्किलों से निपटने के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर महाभियोग को लेकर बड़ा अपडेट, ह्वाइट हाउस ने उठाया ये कदम

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर महाभियोग को लेकर बड़ा अपडेट, ह्वाइट हाउस ने उठाया ये कदम

अमेरिका | Mar 15, 2024, 07:31 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पर कुछ समय पूर्व लाए गए महाभियोग को लेकर ह्वाइट हाउस की ओर से इसे बंद करने का आह्वान किया गया है। ह्वाइट हाउस के एक वकील ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन से अप्रामाणित दावों पर पर गौर न करते हुए इसे बंद करने को कहा है।

पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिले भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे, बहुआयामी साझेदारी को किया मजबूत

पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिले भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे, बहुआयामी साझेदारी को किया मजबूत

राष्ट्रीय | Mar 15, 2024, 04:43 PM IST

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने भूटान के साथ भारत की बहुआयामी साझेदारी पर महत्व दिया। इससे पहले शेरिंग ने बृहस्पतिवार को पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। वह 5 दिनों के दौरे पर बृहस्पतिवार से भारत में हैं।

राष्ट्रपति से लेकर पीएम और सांसद तक, जानें किसको मिलती है कितनी सैलरी?

राष्ट्रपति से लेकर पीएम और सांसद तक, जानें किसको मिलती है कितनी सैलरी?

एजुकेशन | Mar 14, 2024, 04:15 PM IST

लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि उनके सांसद, पीएम, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सैलरी कितनी होती है?

वेतन नहीं लेंगे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, मुल्क की कंगाली को देखते हुए लिया फैसला

वेतन नहीं लेंगे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, मुल्क की कंगाली को देखते हुए लिया फैसला

एशिया | Mar 13, 2024, 10:08 AM IST

पाकिस्तान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सैलरी नहीं लेंगे। पाकिस्तान की कंगाल हालत को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। जरदारी ने हाल ही में राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। वे पाकिस्तान के धनी लोगों में शुमार होते हैं।

आसिफ अली जरदारी बने पाकिस्तान के प्रेसिडेंट, पहली बार फर्स्ट लेडी होगी बेटी, लोग मां बेनजीर कर रहे तुलना

आसिफ अली जरदारी बने पाकिस्तान के प्रेसिडेंट, पहली बार फर्स्ट लेडी होगी बेटी, लोग मां बेनजीर कर रहे तुलना

एशिया | Mar 11, 2024, 11:22 AM IST

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बने। इसी बीच खबर है कि उनकी बेटी पाकिस्तान की प्रथम महिला होंगी। आमतौर पर प्रेसिडेंट की पत्नी पहली महिला होती हैं। लेकिन पाकिस्तान के इतिहास में यह पहला मौका है, जब बेटी फर्स्ट लेडी बनेंगी।

पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनने पर जरदारी को आया शी जिनपिंग का संदेश, जानें चीनी राष्ट्रपति ने क्या कहा

पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनने पर जरदारी को आया शी जिनपिंग का संदेश, जानें चीनी राष्ट्रपति ने क्या कहा

एशिया | Mar 10, 2024, 04:09 PM IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को बधाई दी है। जरदारी को दूसरी बार पाकिस्तान का राष्ट्रपति चुना गया है। वह पाकिस्तान के पहले असैन्य राष्ट्रपति हैं। जरदारी के निर्वाचन को पूर्व पीएम इमरान खान ने असंवैधानिक करार दिया है।

तीन दिनों के मॉरीशस के दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

तीन दिनों के मॉरीशस के दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

एशिया | Mar 08, 2024, 10:14 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिनों की विदेश यात्रा पर मॉरीशस जा रही हैं। वह सोमवार को यहां से रवाना होंगी। इस दौरान वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस में हिस्सा लेंगी। समारोह में भारतीय नौसेना भी अपने दो युद्धपोतों के साथ शरीक होगी। इसके बाद राष्ट्रपति भारत से सहायता प्राप्त 14 परियोजनाओं का मॉरीशस में उद्घाटन करेंगी।

ईरान का तालिबानी फरमान, ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक को गीत गाने पर सुनाई 3 साल की सजा

ईरान का तालिबानी फरमान, ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक को गीत गाने पर सुनाई 3 साल की सजा

एशिया | Mar 02, 2024, 02:59 PM IST

ईरान ने अपने ही देश के एक गायक को 3 साल की जेल की सजा सुनाकर सबको हैरान कर दिया है। इस गायक ने ईरान में 1 वर्ष पहले चल रहे बुरका के खिलाफ प्रदर्शनों में गीत बनाकर गाया था। इससे खफा ईरानी सरकार ने अब उसे 3 साल की जेल की सजा दी है।

पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी की अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम, इन नारों से दिया राष्ट्रपति को बड़ा संदेश

पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी की अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम, इन नारों से दिया राष्ट्रपति को बड़ा संदेश

यूरोप | Mar 01, 2024, 09:59 PM IST

रूस में राष्ट्रपति पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी अपनी अंतिम यात्रा पर शुक्रवार को रवाना हो गए। दुनिया से अलविदा करते लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान लोगों के हाथों में मोमबत्तियां, गुलदस्ते, पैम्फलेट और बैनर था। साथ ही उनमें सरकार के प्रति अक्रोश भी। लोगों ने कहा नवलनी तुम डरे नहीं, हम लोग भी नहीं डर रहे।

राष्ट्रपति के बुलावे पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ, 2 दिन बाद पीएम का चुनाव

राष्ट्रपति के बुलावे पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ, 2 दिन बाद पीएम का चुनाव

एशिया | Feb 29, 2024, 03:15 PM IST

प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव शनिवार को होने की उम्मीद है और पीएमएल-एन और पीपीपी के बीच चुनाव बाद समझौते के तहत पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सदन का नया नेता चुना जाना तय है।पीटीआई पार्टी द्वारा समर्थित ​स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 93 नेशनल असेंबली सीटें जीतीं। वहीं पीएमएल-एन ने 75 सीटें, जबकि पीपीपी 54 सीट जीती है।

पाकिस्तान की राजनीति में कुछ भी स्पष्ट नहीं होता, अब राष्ट्रपति अल्वी ने खारिज किया असेंबली सत्र बुलाने का प्रस्ताव

पाकिस्तान की राजनीति में कुछ भी स्पष्ट नहीं होता, अब राष्ट्रपति अल्वी ने खारिज किया असेंबली सत्र बुलाने का प्रस्ताव

एशिया | Feb 27, 2024, 12:57 PM IST

पाकिस्तान की राजनीति में अभी भी उथल पुथल मची हुई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने 29 फरवरी को नई असेंबली का पहला सत्र बुलाने का प्रस्ताव कथित तौर पर खारिज कर दिया है।

रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप की लगातार बढ़ रही ताकत, साउथ कैरोलिना चुनाव में निक्की हेली को हराया

रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप की लगातार बढ़ रही ताकत, साउथ कैरोलिना चुनाव में निक्की हेली को हराया

अमेरिका | Feb 25, 2024, 02:49 PM IST

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोबारा चुनाव लड़ने के लिए कवायदों में जुटे हैं। इसी बीच रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप की लगातार ताकत बढ़ रही है।, साउथ कैरोलाइना चुनाव में उन्होंने निक्की हेली को हरा दिया है।

पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए ताजपोशी की तारीख तय! जानिए किस दिन हो सकती है शपथ?

पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए ताजपोशी की तारीख तय! जानिए किस दिन हो सकती है शपथ?

एशिया | Feb 25, 2024, 01:21 PM IST

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) संसद के उच्च सदन सीनेट के आधे सांसदों का छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उनकी सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले नौ मार्च तक देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने के लिए तैयार है।

'अमेरिका की राष्ट्रपति बनी तो...'निक्की हेली की बड़ी घोषणा, चीन की बोलती होगी बंद, भारत को बड़ा फायदा

'अमेरिका की राष्ट्रपति बनी तो...'निक्की हेली की बड़ी घोषणा, चीन की बोलती होगी बंद, भारत को बड़ा फायदा

अमेरिका | Feb 19, 2024, 01:38 PM IST

निक्की हेली ने कहा कि अगर वह सत्ता में आती हैं तो उनका प्रशासन भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया और फिलीपीन जैसे देशों के साथ संबंध मजबूत करेगा। हेली ने कहा कि अगर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोबारा चुने जाते हैं तो नाटो के साथ संबंधों के लिए खतरा हो सकता है।

बच्चों के साथ गलत काम करने के मामले में दोषी की सजा माफ करने में फंसी इस देश की राष्ट्रपति, इस्तीफा देकर मांगी माफी

बच्चों के साथ गलत काम करने के मामले में दोषी की सजा माफ करने में फंसी इस देश की राष्ट्रपति, इस्तीफा देकर मांगी माफी

यूरोप | Feb 11, 2024, 01:41 PM IST

हंगरी की राष्ट्रपति कैटालिन नोवाक को एक दोषी की सजा को माफ करना भारी पड़ गया है। दोषी एक आश्रय में बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोपी था। उसे इस मामले में कोर्ट ने सजा भी दे दी थी, लेकिन नोवाक ने उसकी सजा को माफ कर दिया था। इससे वह विवादों में घिर गई और आखिरकार जनता से माफी मांगने के बाद उन्होंने अपने इस्तीफा दे दिया।

मालदीव के महाभियोजक पर हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार, राष्ट्रपति मुइज्जू को विपक्ष ने घेरा

मालदीव के महाभियोजक पर हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार, राष्ट्रपति मुइज्जू को विपक्ष ने घेरा

एशिया | Feb 02, 2024, 05:47 PM IST

मालदीव के राष्ट्रपति मो. मुइज्जू लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। महाभियोजक पर हमले के बाद विपक्ष उनपर और अधिक हमलावर हो गया है। हालांकि अब 2 आरोपियों को इस मामले में रिमांड पर भेजा गया है। भारत विरोधी फैसला लेने के लिए मालदीव में सरकार और विपक्ष के बीच घमासान मच गया है।

पुतिन फिर बनेंगे रूस के राष्ट्रपति! चुनाव आयोग ने किया इस बात का औपचारिक ऐलान

पुतिन फिर बनेंगे रूस के राष्ट्रपति! चुनाव आयोग ने किया इस बात का औपचारिक ऐलान

यूरोप | Jan 29, 2024, 06:14 PM IST

व्लादिमीर पुतिन मार्च में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक बार फिर प्रेसिडेंट बन सकते हैं। चुनाव आयोग ने उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार के रूप में औपचारिक ऐलान कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement