समंदर में चीन की हेकड़ी निकलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिटेन के साथ की परमाणु पनडुब्बियों की डील की है। इससे चीन की दक्षिण चीन सागर और हिंद प्रशांत क्षेत्र में फजीहत बढ़ जाएगी।
48 परमाणु बमों से लैस ब्रिटिश न्यूक्लियर पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में लगभग डूब गई थी। इस सबमरीन में चालक दल के 140 सदस्य भी सवार थे। लेकिन फिर एक चमत्कार हुआ। पढ़िए पूरी डिटेल।
चीन की परमाणु पनडुब्बी ने दुश्मनों के लिए जो जाल बिछाया, खुद उसी में फंस गई। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिस्टम फेल होने की वजह से दम घुटने से 55 नौसैनिकों की मौत की आशंका है। यूके की एक सीक्रेट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
भारत और फ्रांस स्ट्रटेजिक पार्टनर रहे हैं। फ्रांस से राफेल खरीदने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा हुआ है। अब समंदर में भारत की ताकत बढ़ाने की बारी है। इसके लिए दोनों देशों के बीच 6 परमाणु पनडुब्बियों को लेकर बात चल रही है।
चीनी पनडुब्बी को ढूंढकर नेस्तनाबूत करने की तैयारी तो पहले से ही सैन्याभ्यास में चल रही है। इसी बीच फ्रांस ने 6 न्यूक्लियर पनडुब्बियां भारत को देने का ऑफर किया है। फ्रांस की तरफ से मिला यह ऑफर बिल्कुल ऑकस की तरह होगा।
भारतीय नौसेना की 24 पनडुब्बियों के निर्माण की योजना है जिसमें छह परमाणु हमलावर पनडुब्बियां होंगी। यह जानकारी एक संसदीय समिति को दी गई।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर नौसेना ने विमानवाहक पोत विक्रमादित्य, परमाणु पनडुब्बियां और अन्य पोत तैनात किए थे।
भारत ने बृहस्पतिवार को 10 वर्ष की अवधि के लिए भारतीय नौसेना के लिए परमाणु क्षमता से संपन्न हमलावर पनडुब्बी पट्टे पर लेने के लिए रूस के साथ तीन अरब डॉलर का समझौता किया।
भारत ने परमाणु पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिहंत’ को हाल में तैनात करने पर चिंता जताने के लिये पाकिस्तान की शुक्रवार को आलोचना की। भारत ने कहा कि यह टिप्पणी ऐसे देश से आई है जिसके लिये ‘जिम्मेदारी के सिद्धांत’ का अस्तित्व ही नहीं है।
भारत की परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत की हालिया तैनाती को लेकर पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में परमाणु और परंपरागत क्षेत्रों में चुनौतियों से निपटने के लिए इस्लामाबाद की क्षमता पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
देश की पहली परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत ने सोमवार को अपना पहला गश्ती अभियान पूरा किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अरिहंत का अर्थ है, दुश्मन को नष्ट करना।
संपादक की पसंद