जापोरीजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुए हमलों के बाद रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर इसका आरोप मढ़ रहे हैं। लेकिन इस बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बड़ी बात कही है।
उत्तर कोरिया के सैन्य शासक किम जोंग उन ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। किम ने कहा है कि युद्ध का समय आ गया है और इसके लिए तैयार रहना होगा।
रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने जापोरिज्जिया न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला किया है। न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमले ने पूरे यूरोप को टेंशन में डाल दिया है। अंतरराष्ट्रीय एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हुए हमले को गंभीर घटना बताया है।
समंदर में चीन की हेकड़ी निकलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिटेन के साथ की परमाणु पनडुब्बियों की डील की है। इससे चीन की दक्षिण चीन सागर और हिंद प्रशांत क्षेत्र में फजीहत बढ़ जाएगी।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर परमाणु हथियारों के उपयोग की चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि रूस पर जरा भी खतरा हुआ, तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेंगे।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, रूस द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी की जा रही थी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों के आउटरीच और सार्वजनिक बयानों से परमाणु संकट को टालने में मदद मिली थी।
बंदरगाह के अधिकारियों ने गुप्त सूचना देकर भारतीय रक्षा अधिकारियों को सतर्क किया जिन्होंने खेप का निरीक्षण किया और अपने संदेह की सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद खेप जब्त कर ली गई।
राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों के कई ठिकानों पर परमाणु हमला करने के चेतावनी देकर दुनिया भर में खलबली मचा दी है। पुतिन की यह चेतावनी पश्चिमी देशों की ओर से यूक्रेन में नाटों की ओर से सैनिक भेजे जाने के ऐलान के बाद आई है। पुतिन ने कहाकि यूरोप और पश्चिम ने यदि ऐसी गलती की तो परमाणु युद्ध हो सकता है।
अमेरिका में टेक्सास के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इसने अमेरिका के कई शहरों को भी अपने चपेट में ले लिया है। ऐसे में उन इलाकों को खाली कराया गया है। आग के चलते टेक्सास के परमाणु हथियार सुविधा संचालन केंद्र को बंद कर दिया गया है।
पीएम मोदी द्वारा जनता को समर्पित किए जाने वाले विकास कार्यों में तापी के काकरापार में स्थित दो नए न्यूक्लियर पावर प्लान्ट का उद्घाटन प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। इसके अलावा वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस वे एक भाग का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया जाएगा।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन ने अपने देश के बच्चों को बमबारी करने और परमाणु हमले से बचने की ट्रेनिंग देने का ऐलान किया है। इसके लिए रूसी सरकार ने बकायदा पाठ्यक्रम भी बनाया है। इस पाठ्यक्रम को स्कूलों में आगामी सितंबर माह से लागू कर दिया जाएगा। रूस की इस तैयारी को लेकर यूक्रेन समेत अन्य यूरोपीय देश भी अलर्ट हो रहे हैं
उत्तर कोरिया ने जनवरी में पनडुब्बी से छोड़े जाने वाली एक नयी क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था जिसे उसके नेता किम जोंग उन ने परमाणु सशस्त्र नौसेना बनाने के उनके लक्ष्यों की ओर एक सार्थक कदम बताया था। किम अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान से बढ़ते खतरे का दावा करते हुए परमाणु सशस्त्र नौसेना बनाने में जुटे हैं।
उत्तर कोरिया दुनिया पर एक नया युद्ध थोपने की तैयारी में है। इसके तानाशाह किम जोंग उन ने अपने देश की सेना को युद्ध की तैयारियां तेज करने के लिए कहा है। किम ने परमाणु हथियारों और युद्ध सामग्री उद्योगों को विशेष रूप से युद्ध की तैयारी का यह निर्देश दिया है। किम अमेरिका के साथ टकराव बढ़ने की स्थिति में मुकाबला चाहते हैं।
यूक्रेन से चल रहे युद्ध के बीच भारत ने रूस के साथ एक महत्वपूर्ण परमाणु ऊर्जा समझौता करके चीन से लेकर अमेरिका तक को चकरा दिया है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मास्को में रूस के उप प्रधानमंत्री मंतुरोव की मौजूदगी में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किया। इससे भारत और रूस के बीच प्राचीन संबंधों में अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
रूसी परमाणु जहाज में आग लगने से समुद्र में खलबली मच गई। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं था जब सेवमोर्पुट से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं। स्थानीय नॉर्वेजियन मीडिया आउटलेट द बैरेंट्स ऑब्ज़र्वर ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रोपेलर के कारण जहाज 2020 में एक महीने के लिए अंगोलन की राजधानी लुआंडा के बंदरगाह के पास रुका हुआ था।
चीन से चार कदम आगे चलते हुए उत्तर कोरिया परमाणु बम बनाने का पूरा जतन कर चुका है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने चेताया है कि किम जोंग उन अमेरिका से मुकाबला करने के लिए अपनी सैन्य ताकत को मजबूत करने के मद्देनजर यह कदम उठा रहे हैं। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार उत्तर कोरिया के पास 100 से अधिक परमाणु हथियार हैं।
जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास की जंग का दंश झेल रही है, तब ऐसे वक्त में चालबाज चीन परमाणु परीक्षण की गुप्त तैयारी में जुटा है। चीन अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु संचालित हथियारों की क्षमता के परीक्षण व ताकत बढ़ाने को यह तैयारी कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सैटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से ये दावा किया।
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर न्यूक्लियर हथियारों से हमले की धमकी दी है। किम जोंग के देश ने कहा है कि यदि उसे कोई परमाणु हथियार से डराएगा, तो वह परमाणु हमला करने में नहीं हिचकिचाएगा। जानिए उत्तर कोरिया ने और क्या कहा?
हमास का लादेन कहे जाने वाले लीडर इस्माइल हानिया ने पाकिस्तान से बड़ी अपील की है। हानिया ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए पाकिस्तान से कहा है कि वह इजराइल को न्यूक्लियर जंग की धमकी दे।
48 परमाणु बमों से लैस ब्रिटिश न्यूक्लियर पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में लगभग डूब गई थी। इस सबमरीन में चालक दल के 140 सदस्य भी सवार थे। लेकिन फिर एक चमत्कार हुआ। पढ़िए पूरी डिटेल।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़