नेपाल के विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ नौ दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से यात्रा को लेकर बताया गया कि श्रेष्ठ चीनी विदेश मंत्री के अलावा सीपीसी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे।
भारतीय मूल के पूर्व मंत्री को करप्शन मामले में राहत मिली है। ये सिंगापुर के भारतीय मूल के पूर्व मंत्री हैं। उन पर करप्शन के दो और अन्य आरोप भी लगे हैं। इस संबंध में उनके वकील ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी।
अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। अर्जुन मुंडा ने किसानों से पांचवें दौर की बातचीत की पेशकश करते हुए उनसे शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की है।
गिरफ्तारी के 8 महीने के बाद सेंथिल बालाजी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ईडी ने कैश फॉर जॉबसे जुड़े एक मामले में उन्हें 14 जून को गिरफ्तार किया था।
नागालैंड सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं जिनमें आपको इनके सेंस ऑफ ह्यूमर का पता चल जाएगा। फिलहाल उनकी लेटेस्ट पोस्ट एक बार फिर से वायरल हो रही है, जिसमें वे एक तालाब में फंसे हुए नजर आए।
कोलंबो में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत की मौत हो गई है। वह श्रीलंका में जलआपूर्ति राज्य मंत्री थे। एक्सप्रेस-वे पर उनका वाहन अचानक एक कंटेनर से टकरा गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
खास बात यह है कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में स्थानीय राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को छोड़ कर अन्य निमंत्रित नहीं हैं। केंद्र या किसी प्रदेश के मंत्री को मंत्री होने के नाते नहीं बुलाया गया है।
करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने उन्हें विधायक बनने से पहली ही मंत्री बना दिया था।
छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस लिस्ट में कुल 12 लोगों के नाम शामिल हैं। किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है, इसे लेकर लिस्ट जारी कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने के एक साल बाद सीएम सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार किया है। उन्होंने दो विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी है। इसके साथ ही हिमाचल सरकार की कैनिबेट में मंत्रियों की कुल संख्या 11 हो गई है।
ईडी ने अब तक कुल 10 ऐसी कॉर्पोरेट संस्थाओं का पता लगाया है, जिनमें से ज्योतिप्रिय मल्लिक के इन करीबी रिश्तेदारों को कभी न कभी निदेशक बनाया गया था। जिन कंपनियों में मंत्री के ससुराल वालों को एक निश्चित अवधि के लिए निदेशक बनाया गया था, वे मुख्य रूप से कोलकाता के व्यवसायी बाकिबुर रहमान से जुड़े थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के आदेश को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है।
पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम और विधायक मदन मित्रा के घर पर सीबीआई की छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक नागरिक निकाय भर्ती में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई ने ये कार्रवाई की है।
मंत्री हो तो सुरेंद्र राम जैसा। आज के समय में अगर कोई मंत्री बन जाता है तो ना तो वो आम रहता है और ना ही उसका जीवन आम रहता है। मंत्री लोग अपने रौब-रुतबे और लाव लश्कर के लिए जाने जाते हैं लेकिन बिहार में एक मंत्री ऐसे भी हैं जो एक साधारण किसान का जीवन जी रहे हैं।
भारत ने कोविड महामारी के दौरान कोरोना का टीका बनाकर न सिर्फ अपने देश के लोगों की जान बचाई, बल्कि दुनिया के 100 देशों में वैक्सीन मैत्री पहल के तहत इसे उपलब्ध कराया। पीएम मोदी के इस प्रयास की अब संयुक्त राष्ट्र महासभा में जमकर सराहना हो रही है। भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी ने इसे भारत की बड़ी मानवीय पहल बताया।
जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस आयोजन को भव्य, शानदार और यादगार बनाना चाहते हैं। ऐसे में अपने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भी उन्होंने जी-20 से संबंधित खास निर्देश दिया है। पहले निर्देश के तहत रात्रिभोज में उन्होंने सभी मंत्रियों को एक साथ बस से आने को कहा है।
ऑस्ट्रेलिया अब चीन से अपने संबंधों को सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। ऑस्ट्रेलिया मंत्रियों का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही चीन जाएगा। वहां द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने पर बात होगी। करीब 3 वर्ष बात आस्ट्रेलिया और चीन में यह द्विपक्षीय वार्ता होगी। अभी तक दोनों देशों के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हैं।
प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के मंत्री दादा भूसे ने अजीबोगरीब बयान दिया है। भूसे ने कहा कि दो-चार महीने लोग प्याज नहीं खाएंगे तो क्या होगा।
राजस्थान सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा अब सीएम गहलोत और उनकी सरकार पर हमलावर हैं। गुढ़ा आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने सच बोला और इसी बात की सजा उन्हें दी गई है।
यह घटना शनिवार, 17 जून को हुई, जब कलेक्टर ने तमिलनाडु के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजा कन्नप्पन के समर्थकों और आईयूएमएल के रामनाथपुरम सांसद नवाज कानी के बीच झगड़े में हस्तक्षेप करने की कोशिश की।
संपादक की पसंद