देशभर में कंगना रनौत के कारण पहले ही हॉट सीट बन चुकी मंडी में अब मुकाबला और भी ज्यादा रोचक हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस सीट से विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है।
सुप्रिया श्रीनेत को जवाब देते हुए अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा है कि एक अभिनेत्री और महिला होने के नाते या फिर तमाम महिलाएं जिनका कोई भी पेशा हो, वे सभी महिला सम्मान की पात्र हैं।
लोकसभा चुनाव लड़ने पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने बड़ा बयान दिया है। अपने जन्मदिन पर बगलामुखी मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद उन्होंने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र से जरूर चुनाव लड़ेंगी।
नड्डा ने कहा, "हम निश्चित तौर पर चाहते हैं कि कंगना राजनीति में आएं। वो प्रधानमंत्री मोदी के कामों से प्रभावित हैं। उनका भाजपा में स्वागत है।''
जुब्बल-कोटखाई को छोड़कर सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है, जहां भाजपा के बागी नेता चेतन सिंह ब्रागटा को एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। वह एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा ने मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, अनिल शर्मा ने भी उस समय आश्रय शर्मा का साथ दिया था और तभी से संभावना जताई जा रही थी कि भाजपा से अनिल शर्मा की छुट्टी हो सकती है।
ऐसा माना जा रहा है कि अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अपने पुत्र आश्रय के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा पर भरोसा जताए हुए दूसरी बार टिकट दे दिया है
संपादक की पसंद