यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है जबकि एनडीए में बीजेपी, आरएलडी, अपना दल और निषाद पार्टी शामिल है। I.N.D.I. अलायंस ने एक बार फिर डिंपल यादव को मैनपुरी सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, एनडीए की तरफ से ठाकुर जयवीर सिंह और बसपा की तरफ से शिव प्रसाद यादव चुनावी मैदान में हैं।
मैनपुरी में ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, उन्नाव में बारातियों से भरी बस पलटने से 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत चिंतजनक बनी हुई है।
मैनपुरी से डिंपल के खिलाफ बसपा उम्मीदवार रहे गुलशन शाक्य आज सपा में शामिल हो गए। बसपा ने आज ही उनका टिकट काटकर शिव प्रसाद यादव को अपना उम्मीदवार बनाया।
डिंपल यादव से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने ईवीएम पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राजा की जान ईवीएम में है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को हुए हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि चारो मृतक बंगाल के कोलकाता के रहने वाले थे। चरों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। यहां सपा साल 1996 के बाद से लगातार जीत रही है। कभी मुलायम सिंह यादव तो कभी डिंपल यादव लेकिन यह सीट हमेशा ही सपा प्रमुख के परिवार के अधीन ही रही है।
65 वर्षीय देवी दयाल रविवार को गांव सुलखनपुर एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात को वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि वह रिश्तेदारी में रुक गए होंगे। सोमवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हुए है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कानून उस वक्त जिंदा लाश बनकर रह गई जब एक पुलिसकर्मी को कुछ दबंगों ने बहुत मारा और उसकी सर्विस पिस्टल छीन ली और ये सब पास में ही खड़े अन्य पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। इसके जवाब में पुलिस ने दबंगों पर कोई कार्रवाई भी नहीं की।
हिट एंड रन कानून में किए गए बदलाव को लेकर मैनपुरी में ट्रक ड्राइवर ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम लगाया। चक्का जाम खुलवाने के लिए पहुंची पुलिस पर ड्राइवर्स ने पथराव करना शुरू कर दिया।
यूपी के मैनपुरी जिले में दूल्हे का डांस देखकर दूल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दरअसल, शादी के दौरान जयमाला के कार्यक्रम से पहले दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने लगा। इस दौरान दूल्हे का हाव-भाव कुछ ऐसा रहा कि दूल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया।
पीड़ित पक्ष इस कब्जे को हटवाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा था, जहां कोर्ट ने प्रशासन को इस कब्जे को हटवान एक निर्देश दिया था।
यूपी के मैनपुरी में डॉक्टरों ने एक किशोरी को गलत इंजेक्शन लगा दिया था। इसके बाद लड़की की मौत हो गई थी। हद तो तब हो गई जब अस्पताल के स्टाफ ने लड़की की लाश परिजनों को बिना बताए ही बाहर कर दी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो अब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक्शन लिया है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक हैरान कर देने वाले मामले में एक अस्पताल ने इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो जाने पर उसके शव को परिजन की बाइक पर रख दिया।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तीन बच्चों व सहेली के साथ भागी विवाहित महिला ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि अब वह सहेली के साथ जीवन यापन करेगी। जिसके बाद उसके पति को मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा।
परिवार में शादी का माहौल था, जिसकी वजह से सभी रिश्तेदार घर पर ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं लगा है।
मंगलवार को आये परिणाम में कुल 933 उम्मीदवार को चयनित किया गया हैं। इनमें से 345 उम्मीदवार अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल हैं।
पिछले साल दिसंबर में हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने जीत दर्ज की थी। यह सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी।
संसद सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करने आईं डिंपल यादव के साथ उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आए थे। डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोटों से हरा दिया था।
प्रदेश में खतौली और रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। इन तीनों सीटों पर अभी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की मतगणना हो गई है और नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा मैनपुरी सीट हुई, जहां से डिंपल यादव खड़ी थीं। मैनपुरी से डिंपल ने बड़ी जीत दर्ज की है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़