चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब तेजी से बढ़ रहा है। भारत के गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, मुंबई के मरीन ड्राइव सहित केरल के तटीय इलाकों में तूफान का असर साफ दिख रहा है। पीएम मोदी इसे लेकर बैठक करेंगे।
मुंबई के कई इलाकों में बीती रात से बारिश जारी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और नवी मुंबई के साथ पालघर जिले में भी बारिश होती रहेगी।
मुंबई में बीती रात से ज़ोरदार बारिश हो रही है जिसके चलते कई निचले इलाके में पानी भर गया है। किंग सर्कल की सड़कों पर तो करीब 2 फीट तक पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग ने आज दोपहर तक हाई टाइड की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछेल 48 घंटों की बारिश ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब आज भी मुंबई पर रिकॉर्ड बारिश होने के आसार हैं।
Heavy rains lash Mumbai, schools shut, flights hit
संपादक की पसंद