Flight for Dubai : दुबई में भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर काफी व्यवधान है। इसके चलते कई भारतीय एयरलाइन्स ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।
गर्मी के दिनों में यात्रा करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, इस बार रेलवे गर्मियों में 43 प्रतिशत से अधिक ट्रेनें चलाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
layoffs in IT Industry : इन्फोसिस ने कहा कि मार्च 2024 के अंत में उसके कुल कर्मचारियों की संख्या 3,17,240 थी, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,43,234 थी।
शुक्रवार 19 अप्रैल को देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का आयोजन किया गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, देश की 102 लोकसभा सीटों पर करीब 60 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है। अब वोटिंग के बाद पीएम मोदी ने भी देश की जनता को बधाई दी है।
कर्नाटक में नेहा हिरेमथ की हत्या का मामला जोर पकड़ता जा रहा है और अब मृतका के पिता एवं कांग्रेस नेता निरंजन हिरेमथ ने अपनी ही पार्टी के नेता एवं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की खुलकर आलोचना की है।
जी-7 देशों ने इजरायल से अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने को कहा। बयान में कहा गया है कि जी-7 देश रफह में व्यापक सैन्य कार्रवाई का विरोध करते हैं। इटली के विदेश मंत्री एंटोनिया ताजानी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जी-7 ने तनाव घटाने के लिए काम किया है और आगे भी ऐसा करेगा।
मुकेश अंबानी ने अपने जन्मदिन पर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ अनंत अंबानी भी मौजूद रहे। बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं।
यूक्रेन ने रूसी मिसाइल हमले में अपने 9 लोगों की मौत होने के बाद रूस के सबसे घातक बमवर्षक विमान को मार गिराने का दावा किया है। रूस का यह फाइटर जेट परमाणु हथियार भी ले जाने में सक्षम है। ऐसे में इस विमान का मार गिराया जाना रूस के लिए बड़ा झटका है। हालांकि रूसी अधिकारियों ने इसे तकनीकी दुर्घटना बताया है।
एमएस धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों पर 28 रन बनाए। धोनी ने अपनी पारी के दौरान एक 101 मीटर लंबा छक्का भी जड़ा।
तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है और कोयंबटूर में वोटिंग के खत्म होने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई की टीम ने दावा किया है कि हालात उनके नेता के पक्ष में हैं।
रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण के 'लेडी सिंघम' लुक से पूरी तरह पर्दा हटा दिया है। एक्ट्रेस न सिर्फ पुलिसवाले सिंघम लुक में नजर आएंगी बल्कि उनका अंदाज और तेवर भी वैसा ही होने वाला है।
दुनिया में एक व्यक्ति में सबसे लंबे समय तक कोविड संक्रमण बने रहने का मामला सामने आया है। एक डच व्यक्ति में कोविड-19 वायरस पूरे 613 दिनों तक रहा। इस दौरान उसने म्यूटेट होकर 50 बार अपने वैरिएंट बदले। हालांकि संक्रमित होने से पहले व्यक्ति ने कोविड का टीका लिया था। बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
देश भर में आज पहले चरण के तहत लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड के 6 जिलों में एक भी वोटर ने मतदान नहीं किया। दरअसल, मतदान से ठीक पहले ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन ने "फ्रंटियर नगालैंड टेरिटरी" (अलग राज्य) की मांग के चलते बंद का आह्वान किया था।
एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ दिनों पहले सुबह-सुबह गोली चलाई गई थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। पुलिस दो शूटर्स को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
Hanuman Jayanti 2024: साल 2024 में हनुमान जयंती के दिन कुछ खास योग बने हैं। इन शुभ योगों में कुछ उपाय करना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है, इन्हीं उपायों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। दरअसल कल शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Gold Silver Price Today on 19 april 2024 : सोने का घरेलू हाजिर भाव 74,100 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी भाव रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गयी है।
भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को ईवीएम मशीन से जुड़ी सभी तरह की आशंकाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ईवीएम और जनता का वोट शत प्रतिशत सुरक्षित है।
हरियाणा से सामने आई एक चौंकाने वाली वारदात में इलाज के लिए अस्पताल ले जाई जा रही महिला कैदी के साथ जेल वैन में ही मौजूद दो अन्य कैदियों ने रेप की घटना को अंजाम दे दिया।
LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक ऐसे खिलाड़ी को अपनी प्लेइंग 11 में मौका दिया है, जिसने आखिरी बार 7 साल पहले आईपीएल में खेला था।
संपादक की पसंद