बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान जारी करके मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। दक्षिणी पश्चिमी मानसून राजस्थान के शेष क्षेत्र में भी पहुंच गया, इसके साथ ही अब पूरे देश में मानसून आ गया।
बारिश से प्रभावित कर्नाटक के कोडगू जिले में बचाव अभियान के लिए सेना जुट गई है। यहां बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण कई लोग फंसे हुए हैं।
तमिलनाडु के थेनी और मदुरै जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। कावेरी और भवानी नदियों के तटों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से तबाह केरल के लिए आज 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। शुक्रवार एक ही दिन में राज्य में 106 लोगों की जान चली गई थी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़