किसान अपनी मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। अंबाला मंडल में रेल रुकने से अब तक 788 ट्रेन प्रभावित हुई हैं। इस वजह से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई ट्रेनों का रूट अब अंबाला की बजाय चंडीगढ़ कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारी के अनुसार किसान आंदोलन की वजह से अब तक 500 ट्रेनें प्रभावित हो सकी हैं। 230 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 85 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 22 ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्हें आधे रास्ते रद्द किया गया या उनका रूट छोटा कर दिया गया।
किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते कई ट्रेनों को बीच में ही रद्द करना पड़ा है। 11 ट्रेनें रद्द की गई हैं और 19 के रूट बदले गए हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असुविधा होने पर वाहन चालक हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और उन्होंने असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि किसान मजदूर महापंचायत को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। अगर किसानों ने महापंचायत के लिए की गई शर्तों को तोड़ा तो उनपर कार्रवाई की जा सकती है।
दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करने की इजाजत दे दी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तें भी लगाई है।
लिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने कहा है कि हमने सख्त शर्तें लगाई हैं और एसकेएम नेताओं ने एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं कि वे शर्तों का पालन करेंगे। एसकेएम ने कहा है कि यह महापंचायत शांतिपूर्ण होगा।
फरवरी महीने से ही जारी किसानों के आंदोलन को अब गुरनाम सिंह चढूनी का भी समर्थन मिल गया है। चढूनी ने अपने समर्थकों से कहा है कि वह भी दिल्ली जाने की तैयारी कर लें।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आज आंशिक रेल रोको आंदोलन करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के तहत ही आज आंशिक रूप से कुछ घंटों के लिए ट्रेनों को रोका जाएगा। उन्होंने अपील की है कि लोग इस दौरान ट्रेनों से यात्रा करने से बचें।
किसान आंदोलन पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार द्वारा पेश की गई प्रदर्शन की तस्वीरें देखीं। फोटो देखने के बाद हाई कोर्ट ने सख्त तेवर अपना लिए। कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर काफी सख्त टिप्णियां की हैं।
पुलिस ने कहा कि रेलवे, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है क्योंकि किसानों के ट्रेन व बस जैसे सार्वजनिक परिवहनों से आने की भी उम्मीद है।
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए राजधानी की तमाम सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो छोटे-छोटे ग्रुप में ट्रेन और बस से किसान दिल्ली पहुंच सकते हैं।
किसान आंदोलन के बीच आज अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग को फिर से खोल दिया गया है। इस हाईवे को 22 दिनों के बाद खोला गया है। किसानों का विरोध अभी भी जारी है।
शुभकरण के अंतिम अरदास कार्यक्रम में बोलते हुए किसान नेता ने कहा कि बीजेपी ने लखीमपुर खीरी के मुख्य आरोपी को वहां से लोकसभा चुनाव का टिकट देकर सजा से मुक्त घोषित किया है, हम उसकी निंदा करते हैं और देश इसे देख रहा है।
हरियाणा पुलिस ने अंबाला के शंभू बॉर्डर पर उपद्रव करने वाले किसानों की तस्वीरें और वीडियो जारी किए थे जिसमें कुछ किसान पुलिस पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस ने उपद्रव करने वाले इन किसानों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में डीजल और गैस सिलेंडर की काफी किल्लत हो गई है। लोग काफी परेशान हैं। कहा जा रहा है कि आंदोलन की वजह से सड़क जाम हैं और आपूर्ति बाधित है।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली चलो मार्च के पक्ष में नहीं था।
पंजाब के कई इलाकों में किसानों ने हाइवे के किनारे ट्रैक्टर खड़ा करके प्रदर्शन किया है। किसानों ने WTO समझौते से कृषि क्षेत्र को बाहर करने की मांग उठाई है।
किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी की है। किसानों के मार्च को देखते हुए दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर इलाकों में यातायात बाधित हो सकती है। कुछ रास्तों में जानें से बचें।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से अपील की है कि वह दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करें। बता दें कि हरियाणा पुलिस के जवानों पर खनौरी बॉर्डर पर एक किसान के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं।
संपादक की पसंद