जापान एक बार फिर जोरदार भूकंप के झटकों से कांप उठा है। भूवैज्ञानिकों के अनुसार जापान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप पश्चिमी जापान में आया। इससे इमारतें हिलने लगीं और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। कुछ मकानों के गिरने की भी आशंका है। मगर अभी आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है।
चीन की धरती 5.5 तीव्रता के भूकंप हिल गई है। कई इलाकों में अचानक भूकंप का झटका महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। इमारतें हिलने लगीं। इससे लोग मकानों और इमारतों से बाहर निकलकर खुले आसमान की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि यह भूकंप चीन के जिगांग प्रांत में आया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है।
ताइवान में 3 दिन पहले आए भूकंप के बाद अब भी लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। शनिवार को 5.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए है। इससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया है। इस बीच ताइवान की झुकी इमारत को गिराने का काम रोक दिया गया है।
ताइवान में भूकंप के 3 दिन बीत जाने के बाद भी 600 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच फंसे हैं। कई जगहों पर चट्टानें खिसक गई हैं और रास्तों से लोग कट गए हैं। ऐसे में उन तक राहत नहीं पहुंच पा रही है। अब तक ताइवान के भूकंप में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
ताइवान और इंडोनेशिया के बाद अब अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में भी भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
ताइवान दुनिया के सबसे परिष्कृत कंप्यूटर चिप्स और अन्य उच्च-प्रौद्योगिकी वस्तुओं का अग्रणी निर्माता है जो भूकंपीय घटनाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं। बिजली ग्रिड के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया, जिससे संभवतः आपूर्ति शृंखला में बाधा उत्पन्न हुई और वित्तीय नुकसान हुआ।
पापुआ न्यू गिनी में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दें कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 मापी गई है। हालांकि अबतक किसी के मारे जाने की कोई खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि पिछले साल आए भूकंप में यहां 7 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप का झटका महसूस किया गया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई है। भूकंप उस वक्त आया, जब लोग घरों में सो रहे थे। अचानक धरती हिलने से लोग घरों के बाहर निकल कर भागने लगे। अभी तक बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।
जापान के फुकुशिमा में शुक्रवार को एक बार फिर धरती डवांडोल हो गई। इससे लोगों के बीच में अफरातफरी मच गई। अचानक धरती में कंपन्न पैदा होने से लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार यहू भूकंप पूर्वी जापान में शुक्रवार तड़के आया।
बता दें कि बीते कुछ समय से इस इलाके में कई बार भूकंप की घटना हो रही है। अब तक भूकंप के कारण किसी भी जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
चीन का शिनजियांग प्रांत एक बार फिर भूकंप के झटकों से थर्रा गया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 आंकी गई है। 72 घंटे में लगातार दूसरी बार आए भूकंप से लोगों के बीच दहशत फैल गई है।
दक्षिण पश्चिम भारतीय रिज पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बुधवार को रात 12 बजकर 28 मिनट पर अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इंडोनेशिया एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से कांप उठा है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। लोग झटकों को महसूस करते ही अपने-अपने घरों से बाहर की ओर भाग निकले। काफी देर तक वह खुले स्थान में जुटे रहे। झटकों के शांत होने के काफी देर बाद तक भी लोग दोबारा घरों में नहीं जा रहे थे। भूकंप की तीव्रता 5.9 रही।
चीन में भूकंप से हुई 131 मौतों के बाद वैज्ञानिकों ने बड़ा दावा किया है। चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप आने के पहले ही उन्हें संकेत मिल चुके थे। हालांकि यह नहीं पता चल पाया था कि भूकंप किधर आएगा। बता दें कि अभी तक भूकंप से पूर्व सूचना का कोई सटीक तरीका दुनिया में मौजूद नहीं है।
अफगानिस्तान में तेज भूकंप से एक बार फिर धरती कां उठी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। झटका सुबह करीब सात बजकर 3 मिनट पर महसूस किया गया।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, मंगलवार की सुबह 3:38 बजे पाकिस्तान की धरती भूकंप से कांप उठी। इसके अलावा भी कई जगहों पर भूकंप देखे गए जिस कारण लोग सहम गए हैं।
यह सोचकर ही आपके होश फाख्ते हो जाएंगे कि महज 14 घंटे में किसी देश में 800 बार भूकंप आ जाए तो क्या होगा?...मगर आइसलैंड में यह घटना घटित हो जाने से हाहाकार मच गया है। यहां 14 घंटे में 800 बार धरती भूकंप के जोरदार झटकों से हिल चुकी है। इसके बाद सरकार ने इमरजेंसी लगा दी है।
नेपाल के बाद पूर्वी इंडोनेशिया भी शक्तिशाली भूकंप से दहल गया है। एक के बाद एक तीन सिलसिलेवार भूकंप से लोगों की जान सांसत में पड़ गई है। भूकंप की अधिकतम तीव्रता रिक्टर पैमान पर 7.0 दर्ज की गई है। आरंभिक तौर पर नुकसान की कोई खबर नहीं है। मगर तीव्रता को ध्यान में रखते हुए बड़े नुकसान की आशंका है।
भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी 2023 से अब तक नेपाल में 4. 0 और उससे अधिक तीव्रता के कुल 70 भूकंप आए हैं। इनमें से 13 की तीव्रता पांच से छह के बीच थी जबकि तीन की तीव्रता 6.0 से ऊपर थी। कोइराला ने बताया कि टेक्टॉनिक प्लेट की गति के माध्यम से एकत्रित ऊर्जा को मुक्त करने को भूकंप आते हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़