दक्षिण कोरिया में 10 हजार से ज्यादा डॉक्टरों और 80 फीसदी प्रशिक्षुओं के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। इस बीच दक्षिण कोरिया की सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों को आज शाम तक हड़ताल से वापस आने या फिर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की खुली चेतावनी जारी कर दी है।
एक तरफ जहां हरियाणा में HCMSA के आह्वान पर कम से कम 2500 डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं तो दूसरी तरफ सरकार ने 3000 अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती का दावा किया है।
हरियाणा में आज तीन हजार से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 29 दिसंबर से पूर्ण हड़ताल कर दी जाएगी।
प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों का समर्थन करते हुए अब सरकारी अस्पतालों में सभी रैंक के डॉक्टरों ने भी बुधवार को कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है, वहीं राज्य सरकार ने विरोध करने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। हड़ताल की वजह से मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं और पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।
ब्रिटेन में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हजारों कनिष्ठ चिकित्सकों ने सोमवार को तीन दिन की हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते देशभर में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।
डॉक्टरों का कहना है कि वे आज से कोई काम नहीं करेंगे। दरअसल, बीते दिन एक मरीज के रिश्तेदार की ओर से एक महिला डॉक्टर सहित रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया है।
अपनी लंबित मांगों और सरकार से बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी मांगे पूरी न होने के कारण गुजरात के सरकार डॉक्टर आज से फिर हड़ताल पर हैं।
आयुर्वेद छात्रों को सर्जरी करने की अनुमति दिए जाने के फैसले के खिलाफ आज देशभर में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की अगुवाई में हो रही है...
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) से मांग की कि वह हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों के लंबित वेतन का भुगतान तत्काल करे। संस्था ने तीन महीने से वेतन नहीं दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति करार दिया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय और विधि एवं न्याय मंत्रालय ने चिकित्सा पेशवरों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तैयार मसौदा विधेयक में अस्पष्टता और खामियों को रेखांकित करते हुए इसकी समीक्षा करने को कहा है।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गुरुवार शाम कुछ मरीजों के परिजनों ने दो रेजिडेंट डॉक्टरों की पिटाई कर दी।
भगवान आपकी रक्षा करे क्योंकि दिल्ली में 'भगवान' के रूप हड़ताल पर है। दिल्ली के एम्स और सफदरजंग समेत दूसरे प्रमुख अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है।
आज ईश्वर करे कि आप बीमार न पड़ें, क्योंकि आज एम्स समेत पूरी दिल्ली के बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। डॉक्टर नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल का विरोध कर रहे हैं।
आज यदि आप बीमार पड़ते हैं तो आपके लिए अगले कुछ घंटे बेहद घातक हो सकते हैं क्योंकि आपके जीवन रक्षक कहे जाने वाले डॉक्टर्स आज आपका इलाज नहीं करेंगे, वे आज हड़ताल पर हैं।
एलएनजेपी अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने दावा किया कि मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के पोस्टग्रेजुएशन के तीसरे साल में अध्ययनरत और आपात विभाग में डयूटी कर रहे एक छात्र पर कल रात करीब 11 बजे कथित हमला होने के बाद हड़ताल की गई है।
दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। जिसके चलते अस्पताल में ओपीडी सहित विभिन्न डिपार्टमेंट में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोलकाता सचिवालय में हुई बैठक में मांगें माने जाने का आश्वासन मिलने के बाद पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर में आपात सेवा में तैनात एक जूनियर डॉक्टर के साथ रविवार की रात कथित रूप से हाथापाई और गाली गलौज की घटना के बाद साथी चिकित्सक मंगलवार सुबह तक हड़ताल पर चले गए।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हड़ताली डॉक्टरों की सभी 12 मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने डॉक्टरों को भरोसा दिया है कि वे 7 दिनों के अंदर उनकी मांगें पूरी कर देंगी।
संपादक की पसंद