राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना त्रिलोकपुरी की है। इस दौरान 2 अन्य लोगों को भी चाकू मारने की बात सामने आई है।
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फरार हो गया था। आरोपी ने शव को आलमारी में रख दिया था।
दक्षिणी दिल्ली में एक जिम ट्रेनर की उसकी शादी से एक दिन पहले हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय गौरव सिंघल के रूप में हुई है।
दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र को तीन किशोरों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि स्कूल में छात्र एक आरोपी को तंग किया करता था।
कुसुमपुर पहाड़ी इलाके में 1,500 रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने पर एक शख्स की हत्या उसके ही दोस्त ने कर दी। आरोपी ने बोतल को तोड़ने के बाद उसके टुकड़े से शख्स का गला रेत दिया।
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला की उसके पति ने अऴैध संबंध के शक में हत्या कर दी। पति को शक था कि पत्नी के गैर मर्दों के साथ संबंध थे। हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की के 12 दिसंबर को लापता होने के बाद, पुलिस को सूचित किया गया और उन्होंने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी शुरू की और उन्हें आरोपी पर शक हुआ।
युवक पर चाकू से वार करने के आरोप में 16 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद गुरुवार को परेशान करने वाले दृश्य सामने आए, जिसमें आरोपी उसके मृत शरीर पर नाचते हुए, इस जघन्य कृत्य का "जश्न" मना रहा है।
राजधानी दिल्ली में हुए एक खौफनाक हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में 350 रुपये की लूट के लिए एक युवक की 100 से ज्यादा बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।
दिल्ली में एक सीनियर सर्वेयर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने शव को फ्लैट के आंगन में दफना दिया था और उसके ऊपर से फर्श को सीमेंट से पक्का कर दिया था। हालांकि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
वारदात 8 सितंबर की है जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि 7-8 लड़के एक साथ पीड़ित पर चाकुओं से लगातार वार कर रहे हैं लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की।
आरोपियों ने लूट के इरादे से युवक को एक सुनसान इलाके में घेर लिया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए।
दिल्ली में हुए भजनपुरा मर्डर केस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अन्य दो अपराधी दिल्ली से पंजाब भागने की फिराक में थे। गौरतलब है कि रोड रेज मामले में बीते कल दो लोगों को गोली मारी गई थी। इस मामले में एक शख्स की मौके पर मौत हो गई थी।
दिल्ली के भजनपुरा में हुए मैनेजर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को सिग्नेचर ब्रिज से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियो की पहचान कर ली है।
दिल्ली में एक 11 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने बच्चे की हत्या कर उसके शव को घर के ही बेडबॉक्स में छिपा दिया था। मामले की जांच में दिल्ली पुलिस जुट चुकी है।
दिल्ली के मालवीय नगर में एक युवती की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। युवती की लाश अरविंदो कॉलेज के पास मिली है। मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक रेणु की हत्या करने वाले आरोपी का नाम आशीष है जो एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। पुलिस ने बताया कि देसी कट्टे से आरोपी ने खुद को गोली मार ली।
साक्षी मर्डर केस में आरोपी साहिल के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर रोहिणी कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पोक्सो की धारा भी जोड़ी गई है। इस मामले में अगली तारीख 20 जुलाई है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में छात्र की हुई हत्या मामले में दो आरोपी दबोचे गए। आर्यभट्ट कॉलेज के पास छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था।
दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आये दिन हत्या और लूट की वारदातें सामने आती रहती हैं। अब दिल्ली के आरके पुरम में शनिवार की रात बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़