Thursday, April 18, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विषय

children News in Hindi

नाइजीरिया में अपहृत 300 बच्चों में से 137 को कराया गया मुक्त, 2 हफ्ते पहले स्कूल से किए गए थे अगवा

नाइजीरिया में अपहृत 300 बच्चों में से 137 को कराया गया मुक्त, 2 हफ्ते पहले स्कूल से किए गए थे अगवा

अन्य देश | Mar 24, 2024, 09:44 PM IST

नाइजीरिया के एक स्कूल से दो हफ्ते अपहृत किए गए 300 बच्चों में से 137 को सकुशल अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। अन्य बंधकों की तलाश जारी है। नाइजीरिया की सेना ने कई दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद इन बच्चों को रेस्क्यू किया है।

बच्चों के साथ गलत काम करने के मामले में दोषी की सजा माफ करने में फंसी इस देश की राष्ट्रपति, इस्तीफा देकर मांगी माफी

बच्चों के साथ गलत काम करने के मामले में दोषी की सजा माफ करने में फंसी इस देश की राष्ट्रपति, इस्तीफा देकर मांगी माफी

यूरोप | Feb 11, 2024, 01:41 PM IST

हंगरी की राष्ट्रपति कैटालिन नोवाक को एक दोषी की सजा को माफ करना भारी पड़ गया है। दोषी एक आश्रय में बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोपी था। उसे इस मामले में कोर्ट ने सजा भी दे दी थी, लेकिन नोवाक ने उसकी सजा को माफ कर दिया था। इससे वह विवादों में घिर गई और आखिरकार जनता से माफी मांगने के बाद उन्होंने अपने इस्तीफा दे दिया।

क्या परमाणु हमले की घड़ी आ गई है नजदीक, रूस क्यों सिखा रहा बच्चों को इससे बचने का तरीका और बम फेंकना

क्या परमाणु हमले की घड़ी आ गई है नजदीक, रूस क्यों सिखा रहा बच्चों को इससे बचने का तरीका और बम फेंकना

यूरोप | Feb 07, 2024, 07:55 PM IST

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन ने अपने देश के बच्चों को बमबारी करने और परमाणु हमले से बचने की ट्रेनिंग देने का ऐलान किया है। इसके लिए रूसी सरकार ने बकायदा पाठ्यक्रम भी बनाया है। इस पाठ्यक्रम को स्कूलों में आगामी सितंबर माह से लागू कर दिया जाएगा। रूस की इस तैयारी को लेकर यूक्रेन समेत अन्य यूरोपीय देश भी अलर्ट हो रहे हैं

गाजा युद्ध में मारे गए इतने हजार बच्चे और महिलाएं, UN का ये आंकड़ा दहला देगा दिल

गाजा युद्ध में मारे गए इतने हजार बच्चे और महिलाएं, UN का ये आंकड़ा दहला देगा दिल

अन्य देश | Jan 20, 2024, 05:31 PM IST

इजरायल-हमास युद्ध में अब तक 16 हजार से अधिक बच्चों और महिलाओं की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने मौतों का ये भयावह आंकड़ा जारी किया है। 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास आतंकियों के आतंकी हमले के बाद इजरायली सेना ने गाजा पर भीषण पलटवार किया है। अब तक गाजा में 23 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

बच्चों को भी नहीं बख्शता किम जोंग, 2 किशोरों को "के-पॉप फिल्म" देखने पर दे दी 12 साल की कठोर सजा

बच्चों को भी नहीं बख्शता किम जोंग, 2 किशोरों को "के-पॉप फिल्म" देखने पर दे दी 12 साल की कठोर सजा

एशिया | Jan 20, 2024, 11:46 AM IST

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन बच्चों को भी नहीं बख्शते हैं। किम जोंग के निर्देश पर उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने 2 किशोरों को के-पॉप देखने पर 12 वर्ष की कठोर और सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। किम जोंग की इस कार्रवाई से पूरे उत्तर कोरियाई लोगों में दहशत फैल गई है।

अगर आप भी अपने बच्चों को कैंडी खिलाते हैं तो हो जाएं सावधान, अमेरिका में 6 वर्षीय बालक का हो गया ये हाल

अगर आप भी अपने बच्चों को कैंडी खिलाते हैं तो हो जाएं सावधान, अमेरिका में 6 वर्षीय बालक का हो गया ये हाल

अमेरिका | Jan 18, 2024, 12:14 PM IST

एक वयस्क इस कैंडी के 3 टुकड़े ही खा सकता है, मगर बच्चे ने लगभग 13 गुना अधिक मात्रा में इसे खा लिया था। यह पता चलने के बाद लड़के की मां ने 911 पर कॉल किया और उसके बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ओवरडोज़ के प्रभाव से उबरने के लिए 17 घंटे की नींद दी गई।

26/11 मुंबई हमले से इस इजरायली बच्चे "मोशे" का क्या है नाता, जिसे PM मोदी ने गले लगाकर दिया था भारत आने का न्योता

26/11 मुंबई हमले से इस इजरायली बच्चे "मोशे" का क्या है नाता, जिसे PM मोदी ने गले लगाकर दिया था भारत आने का न्योता

एशिया | Nov 26, 2023, 12:16 PM IST

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले से इजरायली बच्चे मोशे की कहानी भी जुड़ी है। पीएम मोदी ने वर्ष 2017 में इजरायल दौरे के दौरान मोशे को गले लगाया था और उसे भारत आने का न्योता दिया था। मुंबई आतंकी हमले के वक्त वह सिर्फ 2 वर्ष का था। उसने अपनी आंखों से पाकिस्तानी आतंकियों को लाइव मुंबई में देखा था।

गाजा के शिफा अस्पताल में प्री-मेच्योर पैदा हुए 30 बच्चों को निकाला गया, अब यह मुस्लिम देश करेगा इलाज

गाजा के शिफा अस्पताल में प्री-मेच्योर पैदा हुए 30 बच्चों को निकाला गया, अब यह मुस्लिम देश करेगा इलाज

अन्य देश | Nov 19, 2023, 05:36 PM IST

गाजा के अस्पताल में फंसे 30 प्री-मेच्योर बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब इन बच्चों को मिस्र के अस्पताल में शिफ्ट कराने की बात कही है। शिफा अस्पताल के चारों ओर अब इजरायली सैनिकों का घेरा है। यहां गिनती के मरीज बचे हैं। ज्यादातर मरीज युद्ध के हालात को देखते हुए स्वयं ही यहां से चले गए।

गाजा के मुख्य अस्पताल में अभावों के बीच 32 बच्चों की हालत बिगड़ी, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

गाजा के मुख्य अस्पताल में अभावों के बीच 32 बच्चों की हालत बिगड़ी, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

अन्य देश | Nov 19, 2023, 03:00 PM IST

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि दक्षिणी गाजा में, एक इजराइली हवाई हमले ने खान यूनिस शहर के बाहरी इलाके में एक आवासीय इमारत पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 फलस्तीनियों की मौत हो गई। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि इजराइल की सेना ने पश्चिमी क्षेत्रों में अपना मिशन जारी रखते हुए पूर्वी गाजा में कार्रवाई शुरू कर दी।

युद्ध का 35वां दिन: इजरायली हमले की चपेट में आने वाले थे गाजा में बच्चे और नागरिक, IDF ने रद्द की एयरस्ट्राइक

युद्ध का 35वां दिन: इजरायली हमले की चपेट में आने वाले थे गाजा में बच्चे और नागरिक, IDF ने रद्द की एयरस्ट्राइक

अन्य देश | Nov 10, 2023, 08:28 AM IST

इजरायल-हमास युद्ध के 35वें दिन इजरायली सेना का बड़ा मानवीय चेहरा देखने को मिला है, जब आइडीएफ ने आखिरी वक्त में एक टारगेट के पास बच्चों और आम नागरिकों को टहलता देखकर एयरस्ट्राइक को रद्द कर दिया। अगर यह हवाई हमला होता तो इसमें दर्जनों बच्चे और फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा सकते थे।

सिसक रहे हैं टैडीबियर, अश्क बहाती छोटी डॉल; हमास के चंगुल में 200 बच्चे...जिनके बिन सब हैं बेहाल

सिसक रहे हैं टैडीबियर, अश्क बहाती छोटी डॉल; हमास के चंगुल में 200 बच्चे...जिनके बिन सब हैं बेहाल

अन्य देश | Oct 30, 2023, 04:59 PM IST

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में उन इजरायली बच्चों के लिए भावुक प्रदर्शन किया गया, जो हमास के हमले के बाद से ही अपने घरों से लापता हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 229 बच्चे और महिलाएं लापता हैं। इनके हमास के चंगुल में होने या उनके द्वारा अपहरण के बाद मार दिए जाने का शक है।

'बच्चों और महिलाओं के साथ बर्बरता पर तत्काल लगे रोक', आचार्य लोकेश मुनि ने संयुक्त राष्ट्र संघ से की अपील

'बच्चों और महिलाओं के साथ बर्बरता पर तत्काल लगे रोक', आचार्य लोकेश मुनि ने संयुक्त राष्ट्र संघ से की अपील

राष्ट्रीय | Oct 11, 2023, 02:30 PM IST

जैन मुनि आचार्य लोकेश मुनि ने संयुक्त राष्ट्र संघ से अपील की है कि महिलाओं और बच्चों के साथ बर्बरता पर रोक लगे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह अपील की।

24 घंटे में रूस का यूक्रेन पर दूसरा बड़ा हमला, मिसाइल की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

24 घंटे में रूस का यूक्रेन पर दूसरा बड़ा हमला, मिसाइल की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

यूरोप | Oct 06, 2023, 04:41 PM IST

रूस ने पूर्वी यूक्रेन में फिर जबरदस्त मिसाइल हमला किया है। इसमें 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई है। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान यूक्रेन पर रूस का यह दूसरा बड़ा और घातक हमला है। एक दिन पहले भी रूस ने इसी इलाके में ड्रोन हमला किया था, जिसमें 51 लोग मारे गए थे।

पीएम सुनक ने कहा-ब्रिटेन नहीं है नस्लवादी देश, मेरी गाथा भी ब्रिटिश कहानी;  बच्चों में धूम्रपान रोकने का बड़ा फैसला

पीएम सुनक ने कहा-ब्रिटेन नहीं है नस्लवादी देश, मेरी गाथा भी ब्रिटिश कहानी; बच्चों में धूम्रपान रोकने का बड़ा फैसला

यूरोप | Oct 05, 2023, 06:06 AM IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कंजरवेटिव पार्टी के तौर पर अपना पहला भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है, मेरी गाथा भी एक ब्रिटिश कहानी है। उन्होंने बताया कि कैसे तीन पीढ़ियों के बाद एक भारतीय परिवार डाउनिंग स्ट्रीट (पीएम की कुर्सी) तक पहुंच गया।

"मारेगा नहीं, अब मरेगा मलेरिया"...WHO ने बच्चों के लिए इस दूसरी वैक्सीन को दी मंजूरी

"मारेगा नहीं, अब मरेगा मलेरिया"...WHO ने बच्चों के लिए इस दूसरी वैक्सीन को दी मंजूरी

हेल्थ | Oct 04, 2023, 05:01 PM IST

मलेरिया से प्रतिवर्ष दुनिया भर में कई लाख बच्चों की मौत हो जाती है। अकेले अफ्रीकी महाद्वीप में 5 लाख से अधिक बच्चों की मलेरिया जान ले लेता है। मगर अब मलेरिया से होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बच्चों के लिए मलेरिया रोधी दूसरे टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

यूक्रेन युद्ध में रूस पर जेलेंस्की ने लगाया ये गंभीर आरोप, सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

यूक्रेन युद्ध में रूस पर जेलेंस्की ने लगाया ये गंभीर आरोप, सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

यूरोप | Sep 20, 2023, 06:55 AM IST

रूस-यूक्रेन युद्ध में कीव की ओर से मास्को पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की का आरोप है कि रूस उनके देश के खिलाफ युद्ध में भोजन और ऊर्जा को टार्गेट करने के साथ-साथ बच्चों तक को नहीं छोड़ रहा। संयुक्त राष्ट्र में जेलेंस्की ने विश्व नेताओं के चेतावनी देते कहा-भविष्य में यह उनके साथ भी हो सकता है

5 बच्चों के गायब होने से मच गया था हड़कंप, पर जब खुलासा हुआ तो प्लानिंग सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे

5 बच्चों के गायब होने से मच गया था हड़कंप, पर जब खुलासा हुआ तो प्लानिंग सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे

बिहार | Sep 07, 2023, 04:54 PM IST

गुजरात के एक ही स्कूल के पांच बच्चे गायब कहीं गायब हो गए थे। बच्चों की खोज में चार राज्यों की पुलिस खाक छान रही थी। लेकिन बाद बच्चे बिहार में जाकर मिले। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने सभी बच्चों को मेकर से बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि गुजरात से भागे ये बच्चे दिल्ली घूमने के लिए निकले थे।

मथुरा में दिव्यांग और मूक बधिर बच्चे बना रहे खूबसूरत राखियां, बांके बिहारी और फौजियों को करेंगे समर्पित

मथुरा में दिव्यांग और मूक बधिर बच्चे बना रहे खूबसूरत राखियां, बांके बिहारी और फौजियों को करेंगे समर्पित

उत्तर प्रदेश | Aug 24, 2023, 02:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिव्यांग और मूक बधिर बच्चे राखियां बना रहे हैं। इन बच्चो के हाथ से बनी राखियां भगवान बांके बिहारी, गिर्राज जी और सेना के जवानों अर्पित की जाएंगी।

कोरबा में जिला अस्पताल से 4 महीने का बच्चा चोरी, CCTV में दिनदहाड़े मासूम को ले जाते दिखी महिला

कोरबा में जिला अस्पताल से 4 महीने का बच्चा चोरी, CCTV में दिनदहाड़े मासूम को ले जाते दिखी महिला

छत्तीसगढ़ | Aug 18, 2023, 03:37 PM IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला अस्पताल में एक महिला ने 4 महीने का बच्चा चोरी कर लिया। जिला मेडिकल कॉलेज से बच्चे की चोरी सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गई। पुलिस फिलहाल बच्चा और महिला को तलाश कर रही है।

अगर आपका बच्चा भी रोजाना 40 मिनट से ज्यादा समय तक करता है स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो जाग जाइये, चीन ने लगाया बैन

अगर आपका बच्चा भी रोजाना 40 मिनट से ज्यादा समय तक करता है स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो जाग जाइये, चीन ने लगाया बैन

एशिया | Aug 03, 2023, 03:56 PM IST

अगर आपका बच्चा भी रोजाना 40 मिनट व उससे अधिक समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है तो जाग जाइये। यदि आप अपने बच्चों को 40 मिनट से अधिक समय तक बेरोकटोक फोन का इस्तेमाल करने दे रहे हैं तो यह उसकी जिंदगी और भविष्य के साथ बड़े खिलवाड़ से कम नहीं है। इसलिए आपको सावधान और जागृत होने की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement