रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक बार फिर विश्वयुद्ध की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन द्वारा यदि संघर्ष किया गया तो इसका अर्थ यही होगा कि तीसरे विश्व की कगार पर दुनिया खड़ी हो जाएगी।
भारत, अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है। पहले स्थान पर चीन और दूसरे स्थान पर वियतनाम हैं।
नाइजर की जुंटा सेना ने अमेरिका के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया है। जुंटा के सैन्य शासकों ने नाइजर में अमेरिकी सेना की मौजूदगी को अवैध ठहराया है। साथ ही इन सैनिकों को वापस बुलाए जाने के लिए आंदोलन छेड़ दिया है। नाइजर का कहना है कि अमेरिकी सैनिकों के यहां रुकने का अब कोई औचित्य नहीं है।
हूती विद्रोहियों ने 7 अक्टूबर से शुरू हुई गाजा की जंग के साथ ही आक्रामक रुख अपना रखा है। इसी बीच हूतियों का बड़ा दावा किया है कि उनके पास हाइपरसोनिक मिसाइल भी है। इस दावे से पश्चिमी देशों के होश उड़ गए है।
अमेरिकी भारतीय सांसद थानेदार ने इस बात पर चिंता जाहिर की कि हाल के समय में अमेरिका में हिंदूफोबिया बढ़ा है। उनका कहना है कि हाल में अमेरिका में हिंदूफोबिया बढ़ा है, जिससे लड़ने की जरूरत है।
अमेरिका मे मोटरबोट की आमने सामने की टक्कर में भारतीय स्टूडेंट की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृतक तेलंगाना का निवासी है, जिसका नाम पित्तला है।
कनाडा से अमेरिका में अवैध घुसपैठ कर रहे तीन भारतीयों सहित 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी चलती मालगाड़ी से कूदे थे।
अमेरिका में भारतीयों की धाक कितनी ज्यादा है, यह दुनिया जानती है। यूएस सांसद मैट कार्टराइट ने भी भारतीयों की ताकत को माना है। जानिए उन्होंने ग्रीन कार्ड और भारतीयों की स्कील्स के बारे में क्या कहा?
सड़क दुर्घटना के बाद एक ट्रक पुल के नीचे जा लटका। ट्रक के ड्राइवर को बहुत मुश्किलों से बचाया गया। घटना अमेरिका के क्लार्क मेमोरियल ब्रिज की बताई जा रही है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वे राष्ट्रपति बनते हैं तो सबसे पहले अमेरिकी सीमाओं को सील करेंगे। साथ ही कैपिटल हिल हिंसा मामले में फंसाए गए लोगों को जेल से बाहर निकालेंगे।
CAA यानी सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट के भारत में लागू होने पर अमेरिका स्थित हिंदू संगठन ने भी खुशियों का इजहार किया। इस कानून के लागू होते ही भारत में बाहर से आए गैर मुस्लिम लोगों के लिए नागरिकता का रास्ता साफ हो गया है।
भारत ने सोमवार को अग्नि 5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी। दुनियाभर से अग्नि 5 मिसाइल परीक्षण पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जानिए अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया रही?
फिलिस्तीन में रमजान शुरू हो गए हैं। लोगों ने गाजा में 5 महीने से जारी जंग के बीच टूटी फूटी इमारतों के मलबों के बीच नमाज अदा की। रमजान आ गए, पर जंग पर विराम कब लगेगा, यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति ने जंग रोकने की कोशिशों की बात कही है।
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के अरकंसास में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान एक शख्स ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इससे मौतों के साथ कई घायल भी हो गए। हमलावर की भी मौत हो गई, पर उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया है। SIPRI की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इसके अनुसार पिछले 5 साल में भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया। जानिए सबसे ज्यादा हथियार भारत ने किससे खरीदे?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रमजान से पूर्व मुस्लिम धर्मावलंबियों को बधाई संदेश दिया। इस दौरन गाजा में जंग के संबंध में उन्होंने कहा कि रमजान में 6 सप्ताह का युद्ध विराम हो, ऐसी कोशिश में अमेरिका लगा हुआ है।
अमेरिका के टेक्सास में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें 3 लोग मारे गए हैं। हेलीकॉप्टर में कुल 4 लोग सवार थे। चौथे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
बाइडेन ने ट्रंप की रूस नीति की आलोचना की और कहा कि वास्तव में, यूक्रेन युद्ध में कोई अमेरिकी सैनिक नहीं है। उन्होंने कहा, "और मैं इसे इसी तरह बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’ बाइडेन ने कहा, "लेकिन अब यूक्रेन के लिए सहायता उन लोगों द्वारा अवरुद्ध की जा रही है, जो चाहते हैं कि हम दुनिया में अपने नेतृत्व से दूर हो जाएं।
अमेरिका से जापान जा रहे विमान का टायर निकलकर गिर गया। जानकारी के अनुसार यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरते समय हवा में टायर खराब हो गया। इससे इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारत जैसे सहयोगियों के साथ अमेरिका अपनी साझेदारी मजबूत कर रहा है।चीन को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि उनका देश चीन के अनुचित व्यवहार, ताइवान जलडमरूमय में शांति और सुरक्षा के लिए उसके खिलाफ खड़ा है।
संपादक की पसंद