Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

हैदराबाद: कारोबारी ने दी गाली तो रसोइए ने गुस्से में उड़ेला गर्म तेल

हैदराबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल कारोबारी पर उसके ही रसोइए ने गर्म तेल उड़ेल दिया। यह रसोइया मालिक की गालियों से परेशन था।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 07, 2019 6:56 IST
Poori- India TV Hindi
Poori

हैदराबाद। हैदराबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल कारोबारी पर उसके ही रसोइए ने गर्म तेल उड़ेल दिया। यह रसोइया मालिक की गालियों से परेशन था। अंत में विवाद होने पर उसने गर्म तेल ही मालिक पर उड़ेल दिया। मालिक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उसका चेहरा, गरदन और हाथ जल गया है। पुलिस ने रसोइए को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय व्यक्ति सुबह का नाश्ता करने के लिए शुक्रवार को होटल में गया था और उसने पूड़ी ऑर्डर की। रसोइए ने उसे 10-15 मिनट तक इंतजार करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि आधा घंटा बीत गया और कारोबारी ने रसोइए से खाने के बारे में पूछा। इसे लेकर उनके बीच बहस हो गई। कारोबारी बेकाबू हो गया और उसने खराब भाषा में रसोइए को अपशब्द कहे। 

इससे रसोइया भी गुस्से में आ गया और उसने उबलता तेल उठाया और कारोबारी के ऊपर डाल दिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का चेहरा, गर्दन और हाथ झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रसोइए को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Hyderabad News in Hindi के लिए क्लिक करें तेलंगाना सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement